फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे चंडीमल, इस खिलाड़ी के हाथों में टीम की कमान

Sun, 24 Jun 2018 11:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिनेश चांदीमल
श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबाडोस में होने वाले तीसरे व अंतिम डे-नाइट टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। बॉल टेंपरिंग मामले में उन्हें एक मैच के लिए प्रतिबंधित करने के आईसीसी के फैसले के खिलाफ अपील खारिज हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
dinesh chandimal
आईसीसी ने शनिवार को अपने बयान में कहा, 'ज्यूडिशल कमिशन के प्रमुख माइकल बेलॉफ ने चंडीमल की खारिज कर दी है। दरअसल, उन्हें ग्रास आइसलेट में हुए दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी पाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
suranga lakmal
ऐसे में हर कोई यह जानने को बेताब है कि अब श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की कमान किस खिलाड़ी के हाथों में सौंपी जाएगी। बता दें कि तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे। इसकी पुष्टि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने शनिवार को की। इससे पहले कयास लगाए जाए रहे थे कि रंगना हेराथ को भी कप्तान बनाया जा सकता है।

4 of 5
दिनेश चांदीमल
गौरतलब है कि चांदीमल को आईसीसी के क्लॉज 41.3 के उल्लंघन पर एक मैच के बैन की सजा सुनाई गई थी। चांदीमल पर आरोप था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान वह जेली के जरिए बॉल टेंपरिंग करने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dinesh chandimal - फोटो : File
मैच के तीसरे दिन अंपायर अलीम दार और इयान गाउल्ड ने मेहमान टीम से गेंद को बदलने की मांग की क्योंकि अंपायर गेंद की स्थिति से संतुष्ट नहीं थे। अंपायर का कहना था कि मैच के दूसरे दिन गेंद की स्थिति में बदलाव किया गया था। गेंद बदलने की मांग से नाराज होकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मैदान पर आने से इंकार कर दिया था और मैदान पर दो घंटे देर से उतरी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें