फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जेंटीना की हार पर भड़के फैंस ने निकाली मेसी की फजीहत, इस बार पत्नी को भी नहीं छोड़ा

Sun, 24 Jun 2018 09:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lionel messi family
रूस की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 में लियोनेल मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना के खराब प्रदर्शन से फैंस को करारा झटका लगा है। पहला मैच ड्रॉ खेलने के बाद क्रोएशिया के खिलाफ अहम मुकाबले में मेसी गैंग को 0-3 से शिकस्त खानी पड़ी। इसके बाद तो मानो फैंस का गुस्सा सांतवें आसमान पर चढ़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
messi
अर्जेंटीना की हार से भड़के फैंस अब लियोनेल मेसी की प्त्नी एंटोनेला रोकुजो तक पहुंच गए हैं। बता दें कि मेसी की पत्नी इस वक्त रशिया में नहीं है और वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पति को चीयर अप कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
messi
हाल ही में एंटोनेला ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने 'वामोस पैपी' हैशटैग लगाया था, जिसका मतलब होता है 'गो डैडी'...

4 of 5
argentina fans
लेकिन फीफा विश्वकप में क्रोएशिया ने जैसे ही अर्जेंटीना को 3-0 से हाराया, फैंस भड़क उठे और एंटोनेला के पोस्ट पर अनाप शनाप लिखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
messi fan
अर्जेंटीना की हार पर भड़के एक प्रशंसक ने लिखा...'डैडी लूजर हैं'...तो किसी ने लिखा...'चिंता मत करिए डैडी बाहर होकर जल्द घर लौटने वाले हैं।' बता दें कि क्रोएशिया से पहले अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट में अपना पहला ही मैच ड्रॉ खेला था।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें