फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 जांबाजों के दम पर हैदराबाद ने भेदा बड़ा लक्ष्य, राजस्थान को दी 5 विकेट से मात

Sat, 30 Mar 2019 10:22 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl
इंडियन टी-20 लीग में शुक्रवार रात खेले गए एक हाईस्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को पांच विकेट से मात दी। संजू सैमसन के दूसरे और इस सीजन के पहले शतक के बूते राजस्थान ने हैदराबाद के सामने 198/2 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में 'ऑरेंज आर्मी' ने  छह गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया। आइए जानते हैं सनराइजर्स की इस जीत में कौन रहे 5 सबसे बड़े हीरो...
 
विज्ञापन

2 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई
सनराइजर्स की इस जीत में सबसे अहम भूमिका रही पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर की। वॉर्नर ने 26 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 37 गेंदों पर 69 रनों की लाजवाब पारी खेलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन

3 of 6
Jonny Bairstow
इस जीत में जॉनी बेयरस्टो की भी बड़ी भूमिका रही। उन्होंने 28 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेलकर वॉर्नर का क्रीज पर बखूबी साथ दिया। हालांकि मैच में उन्होंने शतकवीर संजू सैमसन का एक कैच भी गंवाया।

4 of 6
vijay shankar
भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने 15 गेंदों पर 35 रन की तेज तर्रा पारी खेली। इस पारी में विजय शंकर ने तीन बड़े छक्के भी लगाए।
विज्ञापन

5 of 6
राशिद खान
वहीं टीम के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने न सिर्फ अच्छी गेंदबाजी करते हुए एक विकेट चटकाया, बल्कि बल्ले से कमाल दिखाते हुए 8 गेंदों पर 5 रन भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kane williamson
कप्तान केन विलियमसन बल्लेबाजी में बेशक कुछ खास काम नहीं कर पाए, लेकिन उनकी प्रभावशाली कप्तानी ने एक बार फिर फील्ड पर दर्शकों का दिल जीता। विलियमसन ने गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी में काफी अच्छे निर्णय लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें