भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर सुनील जोशी को बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इससे पहले बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल को यह जिम्मेदारी देना चाहता था लेकिन उनके इंकार करने के बाद जोशी को यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
यह भारतीय बना बांग्लादेश का स्पिन गेंदबाजी कोच!
2 of 5
सुनील जोशी
जोशी की नियुक्ति की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा क्रिकेट ऑपरेशनस कमेटी के अकरम खान ने की। उन्होंने ये भी कहा कि जोशी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ 20 दिन काम करेंगे और टेस्ट सीरीज के दौरान भी टीम के साथ रहेंगे। जोशी बांग्लादेशी टीम के साथ पहले टेस्ट के शुरू होने से ठीक पहले जुड़ेंगे औप टेस्ट सीरीज की समाप्ति तक टीम से जुड़े रहेंगे। इस सीरीज के बाद जोशी और बोर्ड के बीच लंबे समय तक काम करने को लेकर बात होगी।
विज्ञापन
यह भारतीय बना बांग्लादेश का स्पिन गेंदबाजी कोच!
3 of 5
सुनील जोशी
रुवान कल्पगे के टीम का साथ छोड़ने के बाद से बांग्लादेश एक नए स्पिन कोच की तलाश में जुटा है। इससे पहले भी सुनील बांग्लादेश को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसी साल फरवरी में जब बांग्लादेश भारत के खिलाफ हैदराबाद में एकलौता टेस्ट खेलने आई थी। निश्चित तौर पर इस वरिष्ठ खिलाड़ी की सलाह का फायदा बांग्लादेशी स्पिनर्स को होगा। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है ऐसे में बांग्लादेश अपनी कमियों को पूरा करने का पुररोज कोशिश करेगी।
यह भारतीय बना बांग्लादेश का स्पिन गेंदबाजी कोच!
4 of 5
सुनील जोशी
47 वर्षीय जोशी कई साल तक टीम इंडिया के सदस्य रहे। जोशी ने टीम इंडिया के लिए 69 वनडे और 15 टेस्ट खेले। वनडे में उन्होंने 69 और टेस्ट मैचों में 41 विकेट हासिल किए। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शानदार स्पेल के लिए याद किया जाता है। उन्होंने इस स्पेल में 10 ओवर में 6 मेडन 6 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इस वजग से दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 117 रन पर ढेर हो गई थी।
जोशी एक अच्छे बल्लेबाज भी थे। निचले क्रम पर बल्ले से योगदान कर उन्होंने टीम इंडिया को कई बार परेशानियों से बाहर निकाला। आईपीएल में वह बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स का हिस्सा रहे।