फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...

Mon, 21 Aug 2017 09:40 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 7
शिखर धवन - फोटो : icc
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार को दाम्बुला में हुआ। दाम्बुला में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने श्रीलंका को पूरे 50 ओवर भी नहीं खेलने दिया। पूरी श्रीलंकाई टीम महज 216 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओपनर रोहित शर्मा जल्दी ही पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद शिखर धवन और विराट कोहली का बल्ला ऐसा चला कि श्रीलंकाई गेंदबाजों के हौसले पस्त हो गए और टीम इंडिया ने 28.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से विराट जीत दर्ज की। शिखर धवन 132(90) और विराट 82() बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन

IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...

2 of 7
टीम इंडिया
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला वनडे 127 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। यह श्रीलंका के खिलाफ गेंदों के लिहाज से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2010 में इसी मैदान पर 93 गेंद शेष रहते जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन

IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...

3 of 7
शिखर धवन - फोटो : ESPN
शिखर ने दाम्बुला में 71 गेंद में शतक पूरा किया। यह उनके 11 वनडे शतकों में सबसे तेज शतक है। इससे पहले शिखर ने साल 2013 में कानपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 गेंद में शतक पूरा किया था। यह भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय सीरीज में बना दूसरा सबसे तेज शतक है।  

IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...

4 of 7
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
विराट कोहली ने दाम्बुला में नाबाद 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। यह विराट की रनों का पीछा करते हुए वनडे क्रिकेट में 50 से ज्यादा रन की 45वीं पारी थी। इससे पहले विराट और गांगुली 44 पारी के साथ बराबरी पर थे। रनों का पीछा करते हुए 50+ की सबसे ज्यादा 69 पारियां सचिन तेंदुलकर के नाम दर हैं। उसके बाद दूसरे नंबर पर 50 पारियों के साथ दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस हैं। इसके बाद विराट तीसरे पायदान पर हैं। वर्तमान पीढ़ी के क्रिकेटरों में रनों का पीछा करते हुए रन बनाने के मामले में वह पहले नंबर पर हैं।   
विज्ञापन

IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...

5 of 7
शिखर धवन - फोटो : espn
शिखर धवन विराट कोहली के बाद श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो वनडे में शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। शिखर ने श्रीलंका के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में 125 रन की पारी खेली थी। इसके बाद अब दाम्बूला में उन्होंने नाबाद 132 रन बनाए हैं।
 
विज्ञापन

IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...

6 of 7
shikhar dhawan
शिखर धवन की ये पारी श्रीलंका के खिलाफ लगातार 6 मैचों में 50 से ज्यादा रन की छठी पारी है। शिखर ने श्रीलंका के खिलाफ खेल पिछले छह वनडे मैचों में 94, 113, 79, 91, 125, 132* रन बनाए हैं। इस दौरान श्रीलंका के खिलाफ उनका औसत 126.8 का रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndVsSL: शिखर ने जड़ा सबसे तेज शतक, विराट ने गांगुली को पीछे छोड़ा...

7 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : pti
रोहित शर्मा के लिए श्रीलंकाई सरजमीं पर नाकामी का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। श्रीलंका में पिछली दस पारियों में वो केवल 37 रन बना सके हैं। उनकी श्रीलंका में पिछली दस पारियां 4, 0, 11, 5, 5, 0, 0, 4, 4, 4 रन की रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें