फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या पर जमकर बरसे सुनील गावस्कर, बोले- मैं नहीं मानता उसे ऑलराउंडर

Mon, 03 Sep 2018 01:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुनील गावस्कर
टीम इंडिया को रविवार को रोस बॉल में इंग्लैंड के हाथों चौथे टेस्ट में 60 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्ट 7 सितंबर से शुरू होगा, जो महज औपचारिकता भर रह गया है। टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द मोइन अली बने, जिन्होंने मैच में 134 रन देकर 9 विकेट झटके।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली
टीम इंडिया के प्रदर्शन से निराश सुनील गावस्कर ने एक बार फिर विराट सेना के बल्लेबाजों को खरीखोटी सुनाई है। 245 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआत में तीन विकेट गंवाए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक जमाकर मेहमान टीम की जीत की उम्मीदें जगाई। मगर कप्तान कोहली के आउट होते ही नंबर-1 टेस्ट टीम का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम 184 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
Sunil Gavaskar
सुनील गावस्कर ने कहा, 'जब पांच बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरे हो तो फिर आपको ऐसी स्थिति में नहीं होना चाहिए कि सिर्फ एक ही बल्लेबाज पर पूरी टीम निर्भर हो। आपको चाहिए कि विराट कोहली हमेशा शतक जमाए। वह हर बार ऐसा नहीं कर सकता। वो मनुष्य है। कोहली-रहाणे की साझेदारी क्या टूटी, अब हम इतना विश्वास नहीं कर सकते कि अन्य बल्लेबाज 60-70 रन बना सके।'

4 of 6
विराट कोहली
कोहली ने मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और अब तक वह अपने खाते में 544 रन जोड़ चुके हैं। चेतेश्वर पुजारा और रहाणे ही दो अन्य बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 200 से अधिक रन बनाए। गावस्कर का मानना है कि मेजबान टीम ने कोहली ब्रिगेड की कमजोरी पहचान ली है, जिसका फायदा उन्हें साउथ हैम्पटन में मिला। 
विज्ञापन

5 of 6
सुनील गावस्कर
गावस्कर ने कहा, 'साउथ हैम्पटन में मुझे लगता है कि टीम इंडिया की गलतियां सामने दिखीं। एजबेस्टन और लॉर्ड्स में गेंद काफी घूम रही थी, जिसमें बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। मगर यहां दोनों पारियों में मुझे नहीं लगता कि बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा। वह अपनी गलती से हारे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने हार्दिक पांड्या पर जमकर गुस्सा निकाला। पांड्या बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने में कामयाब नहीं हुए। गावस्कर ने कहा, 'आप हार्दिक पांड्या को ऑलराउंडर कहना चाहते हैं? जो भी उन्हें ऑलराउंडर मानता हो तो माने, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह ऑलराउंडर हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें