सुनील गावस्कर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'अगर आप टीम का बेहतर संयोजन देखना चाहें तो पंत को नंबर-6 पर बल्लेबाजी कराना चाहिए। प्रत्येक मैच में उन्होंने 30 से 40 रन का योगदान दिया। सिडनी में उन्होंने नाबाद 159 रन बनाए। इससे पहले वह शुरुआत हासिल कर रहे थे, जिससे वह नंबर-6 के लिए उपयुक्त बल्लेबाज नजर आते हैं। आप नंबर-6 पर उन्हें जितनी जिम्मेदारी सौंपेंगे, वह उतनी बार अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में कामयाब होंगे।'