सुनील गावस्कर
गावस्कर ने कहा 'धोनी की चिंता मैं अच्छे से समझ सकता हूं। जब एक क्रिकेटर कठिन परिस्थितियों में खेलता है तो कई बार आपके दिमाग में नकारात्मक चीजें आने लगती हैं। ऐस स्थिति में अच्छा शॉट भी फील्डर के हाथ में जाता है और यह प्रेशर को और ज्यादा बढ़ा देता है। धोनी के संघर्ष ने मुझे मेरी 'बदनाम' पारी की याद दिला दी जो मैंने भी वहीं पर खेली थी।'