shubhman gill
अंडर-19 वर्ल्ड कप में शुभमन गिल का जलवा ऐसा रहा कि लोग उनकी तुलना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से करने लगे। शुभमन गिल का स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव और पंच फैंस को विराट कोहली की याद दिलाने लगा। अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले लीग मैच में 63 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसके दम पर शॉ ब्रिगेड ने कंगारुओं को 100 रन से मात दी।