फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट को बोल्ड करने के बाद क्यों नहीं मनाया जश्न, मैच के बाद जडेजा ने खोला राज

Sun, 06 May 2018 11:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया में 'जड्डू' के नाम से मशहूर रविंद्र जडेजा ने IPL 2018 में शनिवार को कमाल कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने 4 ओवर्स में महज 18 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। इसमें विराट कोहली (8) का अहम विकेट भी शामिल था, उन्हें आउट करते ही जडेजा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब मैच के बाद जड्डू ने इस अजीबोगरीब सेलिब्रेशन से पर्दा उठाया।
विज्ञापन

2 of 6
6 ओवर्स के पूरे होने के बाद कप्तान धोनी ने अपने सबसे विश्वसनीय खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को गेंद सौंपी। अपनी पहली ही गेंद पर जडेजा ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। मैदान पर अपने अजीबोगरीब सेलिब्रेशन के लिए मशहूर जडेजा इस बेशकीमती विकेट के बावजूद किसी तरह का जश्न मनाते नहीं दिखे।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
वहीं विराट कोहली के चेहरे पर भी अजीब रिएक्शन देखने को मिले। आमतौर पर देखने को मिलता है कि बल्लेबाज को आउट करने के बाद गेंदबाज जश्न मनाने में व्यस्त हो जाता है। मगर जडेजा के साथ नहीं दिखा। वह थोड़े से चौंके हुए दिखे। जडेजा को बिल्कुल शांत देख न सिर्फ मैच देख रहे दर्शक दंग रह गए, बल्कि कमेंट्री बॉक्स में दिग्गज कपिल देव ने भी हैरानी जताई।

4 of 6
मैच के बाद जडेजा को उनके इस जादूई स्पैल के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान खुद जडेजा ने बताया कि असल में वह मेरी पहली गेंद थी और मैं जश्न मनाने के लिए तैयार नहीं था। विराट जैसे खिलाड़ी का विकेट किसी बड़ी खुशी से कम नहीं। देखिए वीडियो...
 
विज्ञापन

5 of 6

बता दें कि मैच में आरसीबी के बल्लेबाज सीएसके के स्पिनर्स के आगे पूरी तरह बेबस नजर आए। रविंद्र जडेजा के 3 विकेट और हरभजन सिंह के 2 विकेट के बूते धोनी सेना ने विराट कोहली एंड ब्रिगेड को 127 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 ओवर पहले ही इस छोटे से लक्ष्य को हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जडेजा के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। देखें कुछ मजेदार ट्वीट
 

 


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें