इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 की नीलामी की तारीखों का ऐलान मंगलवार को हुआ। 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में आईपीएल की नीलामी आयोजित होगी। सभी फ्रैंचाइजी के पास 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका है, जिसकी लिस्ट उन्हें 4 जनवरी तक जमा करना है।
विज्ञापन
2 of 6
एमएस धोनी
इस दौरान सांख्यिकीविदों ने आईपीएल के पिछले 10 साल के कुछ रोचक तथ्य निकाले हैं। हालांकि, इसमें एक मजेदार खुलासा यह हुआ है कि पैसों से लबरेज इस लीग के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों के मामले में रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और मनोज तिवारी
- फोटो : Hotstar
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के निलंबित होने के बाद धोनी और स्मिथ एकसाथ राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेले थे। 2016 में धोनी के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसके बाद अगले साल कप्तानी स्मिथ को सौंपी गई। कंगारू की कप्तानी में आरपीएस ने फाइनल तक का सफर तय किया, जहां उसे मुंबई इंडियन्स से शिकस्त झेलना पड़ी।
4 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : IPL official web
स्टीव स्मिथ ने आईपीएल में पांच सालों (2012-17) में 24 मैचों में कप्तानी की। उनके नेतृत्व में टीम ने 16 मुकाबले जीते। लीग के इतिहास में स्मिथ का जीत का प्रतिशत 66.67 सर्वाधिक है। आश्चर्य की बात ये है कि 143 मैचों में कप्तानी करके 83 जीत और 59 हार का रिकॉर्ड रखने वाले एमएस धोनी की जीत का प्रतिशत 58.04 है, और वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। माही की कप्तानी में सीएसके ने दो बार आईपीएल खिताब जीते।
विज्ञापन
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL official web
इस पर विवाद हो सकता है कि धोनी की तुलना में स्मिथ ने बहुत ही कम मैचों में कप्तानी की। मगर रिकॉर्ड में अभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। बहरहाल, टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा काबिज हैं।
रोहित का जीत प्रतिशत 60 है। उन्होंने 75 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें से टीम ने 45 मैच जीते। उल्लेखनीय है कि 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। तेंदुलकर ने 51 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 30 मैचों में टीम जीती और जीत का प्रतिशत 58.82 रहा। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून वाइट 12 मैचों में सात जीत के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।