फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकार्ड

Sun, 26 Nov 2017 09:08 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में चल रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार 21वां शतक लगाकर टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ..
57वां टेस्ट खेल रहे स्मिथ ने इस शतक के साथ टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। स्मिथ अब सबसे तेज 21 टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शुमार हो गए हैं। स्मिथ ने सिर्फ 105 पारियों में यह मुकाम हासिल किया, जबकि सचिन ने एैसा करने के लिए 110 पारियां ली थीं।
विज्ञापन

3 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
इस रिकॉर्ड के साथ-साथ स्मिथ के नाम एक और रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। 28 वर्षीय कप्तान ने 1993 के बाद एशेज में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे धीमा शतक जमाया है। यह रिकॉर्ड अब भी डेविड बून के नाम दर्ज है, जिन्होंने 284 गेंदों में शतक बनाया था।

4 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter
सबसे तेज 21 टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही डॉन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 56 पारियों में ही 21 शतक जड़ दिए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर भारत के सुनील गावस्कर का नाम है। उन्होंने 98 पारियां ली थीं। तीसरे नंबर पर स्मिथ और चौथे नंबर पर सचिन का नाम शामिल है। इस मायने में 57 टेस्ट खेलने के बाद भी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सिर्फ 15 शतक ही बना पाए थे। फिलहाल 61 मैचों में उनके 18 शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
तीसरे दिन तक के खेल में स्मिथ ने 326 गेंदों का सामना कर नाबाद 141 रन बनाए। इंग्लैंड की पहली पारी 302 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 328 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 26 रन की बढ़त बनाई है। बहरहाल, गाबा के मैदान पर शनिवार को स्टंप्स तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 16 ओवर में दो विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं। मार्क स्टोनमैन 19* और कप्तान जो रूट 5* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें