फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर मंडरा रहे खतरे के बादल

Mon, 09 Jan 2017 07:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : getty
लोढा समिति की सिफारिशों को मानने को मजबूर राज्य क्रिकेट संघों ने बीसीसीआई का असहयोग करना शुरु कर दिया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने जबसे बीसीसीआई अध्यक्ष और सचिव पर सख्त कार्यवाही की है, तभी से राज्य संघों के कई पदाधिकारी अपने पद छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर मंडरा रहे खतरे के बादल

2 of 7
सुरेश रैना - फोटो : getty
इसकी शुरुआत तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने की हैं। टीएनसीए के अध्यक्ष एन श्रीनीवासन हैं। टीएनसीए ने अंडर-19 के दो टेस्ट मैचों की मेजबीन करने में असमर्थता जाहिर की है। हालांकि टीएनसीए का कहना है कि उनके इस फैसले का लोढ़ा समिति की सिफारिशों से कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर मंडरा रहे खतरे के बादल

3 of 7
बांग्लादेश - फोटो : getty
इसके बाद हैदराबाद क्रिकेट संघ ने भी फरवरी में भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले इकलौते टेस्ट मैच की मेजबानी से इनकार कर दिया है। हैदराबाद क्रिकेट संघ का कहना है कि उसके पास मैच करवाने के लिए पैसा नहीं हैं। इस फैसले से बीसीसीआई के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर मंडरा रहे खतरे के बादल

4 of 7
क्रिकेट - फोटो : Cricket Australia
हालांकि टीएनसीए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टी20 और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय वनडे की मेजबानी करेगा। टीएनसीए के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने शनिवार को बीसीसीआई के डिस्क्वालीफाई करने वाले अधिकारियों के साथ अनिधिकृत रूप से एक बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर मंडरा रहे खतरे के बादल

5 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
टीएनसीए के सदस्या आरएन बाबा ने सफाई देते हुए कहा कि टीएनसीए के लीग मैच पूरे किए जाने हैं। वरदा तूफान के बाद मैदान की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने इन अटकलों को खारिज किया कि टीएनसीए द्वारा आदेश की अवज्ञा होगी।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर मंडरा रहे खतरे के बादल

6 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
इस फैसले के बाद यह आशंका जोर पकड़ने लगी है कि कई और राज्य संघ असहयोग कर बगावती सुर अलाप सकते हैं। ऐसी बगावत बीसीसीआई के सामने एक नई मुसीबत खड़ी कर देगी। इससे कई सीरीज खटाई में पड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर मंडरा रहे खतरे के बादल

7 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
जानकारों का कहना है कि भारत-बांग्लादेश के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। देश में कई क्रिकेट स्टेडियम राज्य संघों के मालिकाना हक में हैं। अगर ऐसा होता है तो भारत के मैच देश में नहीं हो पाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें