फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी विश्वकपः स्टार खिलाड़ी जो भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

Tue, 11 Oct 2016 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कबड्डी - फोटो : Star Sports
2016 कबड्डी विश्व कप में भारत के कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ी अपना दम-खम दिखा रहे हैं।  प्रो कबड्डी लीग से चर्चित हुए  इन खिलाड़ियों के खेल का मजा फैन्स एक बार फिर ले सकते हैं। कबड्डी विश्वकप  7 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक गुजरात के अहमदाबाद में  खेला जा रहा है।
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी जो भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

2 of 7
कबड्डी - फोटो : Star Sports
भारत के पास कबड्डी के इतने प्रतिभावान सितारे हैं कि जो खिलाड़ी विश्व कप के लिए अंतिम-14 में जगह नहीं बना पाए। ये खिलाड़ी ‘दुर्भाग्यशाली’ रहे। जानिए उन शानदार खिलाड़ियों को जो इस टूर्नामेंट में जगह नहीं बना पाए।
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी जो भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

3 of 7
अमित हूडा - फोटो : Star Sports
अमित हूडा
प्रो कबड्डी लीग के इस सीजन में 20 वर्षीय अमित हूडा सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर रहे। 47 टैकल पॉइंट्स के साथ हूडा लीडर बोर्ड के टॉप पर रहे। जयपुर पिंक पैंथर्स के तरफ खेलते हुए अमित ने बाज जैसी नजर बनाए रखी। अमित चपलता, गति और फूर्ती के धनी हैं। अपनी मौजूदा फॉर्म के आधार पर वह भारत के अंतिम सात में जगह पाने का पूरे हकदार थे।

स्टार खिलाड़ी जो भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

4 of 7
सचिन शिंगाड़े - फोटो : Star Sports
सचिन शिंगाड़े
एक और जबरदस्त खिलाड़ी जो विश्व कप के लिए भारतीय  टीम में जगह नहीं बना पाए, वो हैं सचिन शिगाड़े। लेफ्ट कार्नर से खेलने वाले सचिन ने कबड्डी को पिछले एक साल में एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। प्रो कबड्डी लीग में सचिन के नाम अबतक 39 टैकल पॉइंट्स हैं। 5 सुपर टैकल्स के साथ सचिन शिगाड़े सुपर टैकल्स के मामले में सिर्फ 3 खिलाड़ियों से पीछे हैं।
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी जो भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

5 of 7
रोहित कुमार - फोटो : Star Sports
रोहित कुमार
रोहित कुमार का टीम में जगह न बना पाना सबसे चौंकाने वाला था। क्योंकि अगर फॉर्म को ध्यान रखा जाए तो रोहित का नाम सूची में पहले नंबर पर आता है। रोहित के नाम प्रो कबड्डी लीग में प्रति मैच 5 रेड की औसत से कुल 93 रेड पॉइंट्स हैं। रोहित के साथ कुल मिलाकर लीग में सिर्फ तीन ही रेड्स हैं जिनका प्रति मैच 5 रेड्स का औसत था। रोहित ने कई बार अकेले दम पर बेंगलुरु बुल्स को जीत दिलाई है और उसकी डूबती नैया को पार लगाया है।
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी जो भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

6 of 7
रविंदर पहल - फोटो : Star Sports
रविंदर पहल
इस साल प्रो कबड्डी लीग शुरू हुई तब रविंदर पहल का फॉर्म चिंता का विषय था। फिर जैसे-जैसे सीजन ने प्रगति की, रविंदर पहल के खेल में भी निखार आया। एक के बाद एक मैच में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए पुणे को सेमी-फाइनल तक पहुंचाने में पहल ने अहम योगदान दिया। पहल ने टूर्नामेंट में 37 टैकल पॉइंट्स जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी जो भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

7 of 7
रिशांक देवाडिगा - फोटो : Star Sports
रिशांक देवाडिगा
यू-मुम्बा के ये स्टार रेडर रिशांक विश्वकप की टीम में जगह न मिलने पर जरूर निराश होंगे। पिछले सीजन में 100 से अधिक रेड प्वाइंट जुटाने वाले देवाडिगा ने इस सीजन में भी 70 रेड पॉइंट्स जुटाए। खेल में निरंतरता की कमी जरूर इस मराठी खिलाड़ी के लिए परेशानी का सबब है। लेकिन  22 वर्षीय रिशांक धीरे-धीरे प्रगति कर रहे हैं। इनका आक्रामक रुख और प्रभावशाली खेल इस टूर्नामेंट में कबड्डी फैन्स और क्रिटिक्स दोनों के लिये देखने लायक होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें