फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत श्रीलंकाई कप्तान हुए गिरफ्तार, रफ्तार के कहर से एक को उड़ाया

Sun, 31 Mar 2019 03:59 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dimuth Karunaratne
श्रीलंका की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने रविवार को कोलंबो में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए एक कार को टक्कर मारने के जुर्म में गिरफ्तार हो गए। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक करुणारत्ने ने तिपहिया गाड़ी में टक्कर मार दी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डिमुथ करुणारत्ने - फोटो : ht
इस दुर्घटना में घायल हुए ड्राइवर को अस्पताल ले जाना पड़ा। हालांकि अब उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय करुणारत्ने ने शराब पी हुई थी। करुणारत्ने को जमानत दे दी गई है, लेकिन उन्हें श्रीलंकाई समयानुसार सुबह 5.40 पर पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया।
विज्ञापन

3 of 5
दिमुथ करुनारत्ने
यह हादसा बोरेला क्षेत्र में हुआ। सूत्रों के मुताबिक इस सप्ताह श्रीलंकाई खिलाड़ी को अदालत में पेश होना पड़ेगा। इस हादसे में भले ही दूसरी गाड़ी के चालक को अधिक चोटें नहीं आई हों।

4 of 5
dimuth karunaratne
लेकिन श्रीलंकाई टेस्ट टीम के कप्तान को उनके करियर में नुकसान हो सकता है। संभव है कि उनके खिलाफ श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड अदालत का फैसला आने के बाद कोई कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dimuth Karunaratne
करुणारत्ने की कप्तानी में फरवरी में श्रीलंकाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीती थी जबकि मई में ब्रिटेन में होने वाले विश्वकप में भी उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने पर चर्चा चल रही है। हालांकि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की स्थिति में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें