फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट ने टीम इंडिया के महान बल्लेबाज को निदाहास ट्रॉफी देखने के लिए भेजा आमंत्रण

Tue, 06 Mar 2018 04:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीलंका क्रिकेट
श्रीलंका अपनी आजादी के 70 साल का जश्न निदाहास ट्रॉफी आयोजित करके मना रहा है। तीन देशों के बीच टी20 ट्राई सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। निदाहास ट्रॉफी का फाइनल 18 मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : File
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इस ऐतिहासिक पल में चार चांद लगाने के लिए टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को आमंत्रण भेजा है। श्रीलंका क्रिकेट चाहता है कि 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर निदाहास ट्रॉफी के कुछ मुकाबले देखने के लिए आएं।
विज्ञापन

3 of 5
सचिन तेंदुलकर
बता दें कि तेंदुलकर उस टीम इंडिया के सदस्य हैं, जिसने 20 साल पहले निदाहास ट्रॉफी का खिताब जीता था। 1998 में निदाहास ट्रॉफी का आयोजन हुआ था। तब यह स्पर्धा 50 ओवर की खेली गई थी। 

4 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : CricketCountry.com
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुना गया था। सचिन ने टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 6 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर
श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष थिलंगा सुमथिपाला ने कहा, 'हमने सचिन तेंदुलकर से यहां आकर कुछ मैच देखने के लिए विशेष गुजारिश की है। तेंदुलकर का काफी व्यस्त कार्यक्रम है और इसी वजह से उनके आमंत्रण को स्वीकार करने की पुष्टि बाकी है। सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर विशेष संदेश भेजा था। हम उनके इस संदेश के हमेशा आभारी रहेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें