फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत ने जमाया तगड़ा शॉट, लहूलुहान हुआ श्रीलंका का गेंदबाज

Tue, 06 Mar 2018 03:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पंत हार्ड-हिटर बैट्समैन माने जाते हैं, जिसे वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कई बार साबित कर चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत
अब ऋषभ पंत के पास मंगलवार से शुरू हो रही तीन देशों के बीच टी20 ट्राई सीरीज में अपना जलवा दिखाने का शानदार मौका है। पंत ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक अभ्यास सत्र के दौरान ही दिखा दी। उन्होंने नेट्स पर इतनी जोर से शॉट जमाया कि श्रीलंकाई गेंदबाज चोटिल हो गया और उसके होठों से खून निकलने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत
जी हां, युवा पंत ने सीधा शॉट जमाया। गेंद सीधे उस गेंदबाज के होठों पर जाकर लगी। गेंदबाज को इतनी जोर से यह गेंद लगी कि वह उसी जगह पर बेसुध हो गया, उसके मुंह से खून भी बहने लगा। इसकी वजह से टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

4 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : Twitter
भारतीय टीम प्रबंधन ने गेंदबाज के चोटिल होने की जानकारी श्रीलंकाई प्रबंधन को दी। फिर गेंदबाज को निजी वाहन में अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि ऋषभ पंत की टीम इंडिया में करीब 8 महीने के बाद वापसी हुई है। हालांकि, निदाहास ट्रॉफी के पहले मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज का शामिल होना मुश्किल है क्योंकि टीम में पहले से ही अनुभवी दिनेश कार्तिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत
बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज का पिछला सीजन बेहद शानदार रहा। दिल्ली के पंत ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान विस्फोटक अंदाज में महज 32 गेंदों में शतक ठोकने का रिकॉर्ड भी बनाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें