आईपीएल 2022 के पांचवें मैच राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हरा दिया। इस सीजन के पांच मैचों में पहली बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती। मैच एकतरफा रहा, लेकिन इस दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले। राजस्थान के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी फैन्स को खूब एंटरटेन किया। इस दौरान विकेट मिलने पर उनके जश्न मनाने के तरीके को भी खूब पसंद किया गया। आइए तस्वीरों के जरिये जानते हैं मैच का हाल...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
विकेट लेने के बाद चहल कुछ इस अंदाज में दिखे
- फोटो : twitter @ipl
मैच में युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन किया, तो स्टैंड में उनकी पत्नी धनश्री का जलवा छाया रहा। चहल ने राजस्थान के लिए अपने डेब्यू मैच में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान चहल की पत्नी धनश्री स्टैंड से अपने पति को चीयर करतीं दिखीं। जब चहल ने पहला विकेट लिया तो धनश्री झूम उठीं। तब चहल ने धनश्री की ओर इशारा करते हुए फ्लाइंग किस भी दी।
विज्ञापन
3 of 15
धनश्री
- फोटो : twitter @ipl
पूरे मैच के दौरान धनश्री स्टैंड में मौजूद रहीं और पोज देती हुई नजर आईं। उनके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
4 of 15
वॉर्न के पोस्टर्स लेकर स्टेडियम पहुंचे फैन्स
- फोटो : twitter @ipl
2008 में आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान की टीम चैंपियन बनी थी। तब टीम के कप्तान शेन वॉर्न थे। वॉर्न का हाल ही में निधन हुआ है। ऐसे में राजस्थान के फैन्स अपने पूर्व कैप्टन की याद में उनके पोस्टर लेकर स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 15
भुवनेश्वर कुमार जश्न मनाने लगे थे, लेकिन बटलर बाल-बाल बचे
- फोटो : twitter @ipl
पहले बल्लेबाजी कर रहे राजस्थान के लिए जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग के लिए उतरे। वहीं, हैदराबाद ने गेंद भुवनेश्वर कुमार को थमाई। इस ओवर में भारी ड्रामा देखने को मिला। भुवनेश्वर की पांचवीं गेंद पर जोस बटलर कैच आउट हो गए। इसके बाद बटलर डग आउट की तरफ बढ़ने लगे, लेकिन अंपायर ने रोक लिया। थर्ड अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल कहा, क्योंकि भुवनेश्वर ओवरस्टेप कर गए थे। इस तरह बटलर को जीवनदान मिला। तब बटलर शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
6 of 15
रोमारियो शेफर्ड (बीच में) को बधाई देते कप्तान विलियम्सन
- फोटो : twitter @ipl
आईपीएल में डेब्यू करने वाले वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने पहले ही मैच में विकेट झटका। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को मार्करम के हाथों कैच कराया। यशस्वी 16 गेंदों पर 20 रन बना सके। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है।
मैच में हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक और राजस्थान के जोस बटलर के बीच भी जंग देखने को मिली। राजस्थान की पारी के चौथे ओवर में बटलर ने उमरान की गेंद पर 20 रन बटोरे थे। हालांकि, बाद में उमरान मलिक ने जोस बटलर से बदला ले लिया। उन्होंने नौवें ओवर की पहली गेंद पर बटलर को विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। बटलर 28 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए।
8 of 15
अर्धशतक लगाने के बाद सैमसन
- फोटो : twitter @ipl
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन राजस्थान के लिए अपना 100वां मैच खेल रहे थे। इस मैचों को उन्होंने अपनी तूफानी पारी से खास बना दिया। उन्होंने 27 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। अपनी पारी में सैमसन ने तीन चौके और पांच छक्के लगाए। यह उनके आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक रहा। सैमसन को 17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने अब्दुल समद के हाथों कैच कराया।
9 of 15
उमरान मलिक (बाएं) ने देवदत्त पडिक्क (दाएं) को आउट किया
- फोटो : twitter @ipl
सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने वाले कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की स्पीड से देवदत्त पडिक्कल भी चौंक गए। मलिक ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर पडिक्कल को क्लीन बोल्ड किया। वे 29 गेंदों पर 41 रन बना सके।
10 of 15
हेटमायर के पिंक बाल (बाएं)
- फोटो : twitter @ipl
राजस्थान से खेलने वाले वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर अपने स्टाइल के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। इस बार पिंक आर्मी यानी राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल होने के बाद उन्होंने अपने बालों का रंग भी पिंक करवा लिया। पिछले सीजन हेटमायर दिल्ली में थे, तब उन्होंने बालों का रंग नीला भी करवाया था। राजस्थान की पारी के दौरान शिमरोन हेटमायर ने सिर्फ 13 गेंद में 32 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने कई कमाल के शॉट लगाए। आखिरी ओवर में टी नटराजन ने हेटमायर को क्लीन बोल्ड किया।
11 of 15
प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार बॉलिंग की
- फोटो : twitter @ipl
राजस्थान के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच में दो विकेट लिए। उन्होंने कप्तान केन विलियम्सन और राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा। हालांकि, विलियम्सन का आउट होने कंट्रोवर्सियल रहा। दरअसल, हैदराबाद की पारी का दूसरा ओवर प्रसिद्ध कृष्णा करने आए। ओवर की चौथी बॉल पर गेंद विलियम्सन के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के पास गई।
संजू गेंद ठीक से कलेक्ट नहीं कर पाए और गेंद उनके उंगली से लगकर छिटक गई। संजू के हाथ से लगकर गेंद फर्स्ट स्लिप में खड़े देवदत्त पड्डिकल के पास गई और उन्होंने इसे लपक लिया। फील्ड अंपायर समझ नहीं पाए कि ये कैच क्लीन पकड़ा गया है या नहीं। उन्होंने थर्ड को रेफर किया। फील्ड अंपायर का सॉफ्ट सिग्नल आउट था। थर्ड अंपायर ने भी हर एंगल से रिप्ले देखा और विलियमसन को आउट दे दिया।
हालांकि, वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा था कि गेंद ग्राउंड को टच कर रही है। हैदराबाद के फैन्स ने सोशल मीडिया पर इस फैसले का विरोध भी किया। उनका मानना है कि विलियम्सन अगर मैदान पर होते, तो मैच पलट भी सकता था।
12 of 15
निकोलस पूरन शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटते हुए
- फोटो : twitter @ipl
पांच ओवर के अंदर हैदराबाद की टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। एसआरएच की पारी के पांचवें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने निकोलस पूरन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वे नौ गेंदों पर खाता भी नहीं खोल सके। आईपीएल में पूरन का खराब फॉर्म जारी है। पिछले सीजन पंजाब से खेलते हुए भी वह कई बार शून्य पर आउट हुए थे। 2021 आईपीएल में पूरन 12 मैचों की 11 पारियों में 85 रन बना सके थे। इस साल मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने पूरन को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार अपने पहले मैच वह कुछ खास नहीं कर सके और शून्य पर आउट हुए।
13 of 15
एडेन मार्करम और रोमारियो शेफर्ड
- फोटो : twitter @ipl
हैदराबाद के लिए मैच में दो ही बड़ी साझेदारियां हुईं। पहला एडेन मार्करम और रोमारियो शेफर्ड के बीच और दूसरी मार्करम और वॉशिंगटन सुंदर के बीच। शेफर्ड और मार्करम ने छठे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की। शेफर्ड 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं, सुंदर ने तूफानी पारी खेली और 14 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 285 का रहा। मार्करम 41 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन के जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन बना सकी।
मार्करम
14 of 15
काव्या मारन (दाएं) के लिए पोस्टर लेकर पहुंचा फैन
- फोटो : twitter @ipl
सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के फैंस भी दर्शक दीर्घा में नजर आए। काव्या लगभग हैदराबाद के हर मैच में मौजूद रहती हैं और उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। मैच के दौरान काव्या का मिक्स्ड रिएक्शन रहा। हालांकि, जब राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर का विकेट गिरा था, तो काव्या मारन मुस्कुराने लगी थीं।
आईपीएल के मैचों का दर्शक भी खूब आनंद उठा रहे हैं। बीसीसीआई ने स्टेडियम की क्षमता से 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति दी है। फैन्स इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।