ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने चेन्नई में हिंदू तौर तरीकों से शादी रचाई। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने चेन्नई में भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार शादी कर ली है। 18 मार्च को ईसाई धर्म की परंपराओं के अनुसार शादी करने वाले इस जोड़े ने चेन्नई में हिंदू धर्म के तौर तरीकों से शादी की। ये दोनों लंबे समय से साथ थे और सगाई कर चुके थे। दोनों की शादी के फोटो और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। शादी के बाद मैक्सवेल अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के साथ जुड़ेंगे, जिसे पहले मैच में पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन मेलबर्न में एक दवाई कंपनी में काम करती हैं। उनका परिवार मूल रूप से चेन्नई का रहने वाला है। इसी वजह से उनकी शादी में चेन्नई की संस्कृति और परंपरा दिखाई दी।
विज्ञापन
3 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं।
4 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का कार्यक्रम सात दिन लंबा था और शादी के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
5 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले दोनों ने 18 मार्च को ईसाई रिति रिवाजों के अनुसार शादी की थी। एक प्राइवेट सेरेमनी में ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इसमें चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी फोटो शेयर कर फैंस को भी इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
6 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन पहली बार साल 2013 में मिले थे। इसके बाद 2017 में दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं। कुछ समय बाद मैक्सवेल और विनी क्रिकेट अवॉर्ड सेरेमनी में साथ में पहुंचे। इसके बाद दोनों के रिलेसनशिप में होने खबरें सामने आईं। बाद में मैक्सवेलन और विनी ने सगाई कर ली और इस रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लग गई। अब ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल और विनी रमन पहली बार साल 2013 में मिले थे। बिग बैश लीग में मैक्सवेल मेलबर्न स्टार का हिस्सा हैं और इसी टीम के एक इवेंट में उनकी मुलाकात विनी रमन से हुई थी।
8 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल से पहली बार मिलने के बाद विनी रमन पांच साल बाद डेट पर चलने के लिए मानी थीं। साल 2017 में दोनों मिले थे और विनी ने दोनों की फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।
9 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का कार्ड तमिल में छपा है
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेलन और विनी रमन ने अपनी शादी का कार्ड तमिल में छपवाया था। यह कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मैक्सवेल को सुरक्षा के इंतजाम बेहतर करने पड़े थे।
10 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : social Media
मैक्सवेल शुरुआत से ही विनी के साथ रिलेशन में आने के लिए तैयार थे, लेकिन विनी बहुत लंबे समय बाद इसके लिए मानी। युवराज और हेजल कीच की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है। हेजल लंबे समय बाद युवराज के साथ डेट पर गई थीं।
11 of 12
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
विनी रमन भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई लड़की हैं। उनका परिवार तमिलनाडु का रहने वाला है। विनी के अनुसार मैक्सवेल उनकी तुलना में काफी ज्यादा गुस्सैल, जिद्दी और साहसी हैं। विनी ने यह भी बताया कि मैक्सवेल काफी ज्यादा चिल्लाते हैं, लेकिन वो ज्यादा भावुक हैं। विनी की तुलना में मैक्सवेल बेहतर खिलाड़ी और ड्राइवर हैं। हालांकि, खाना कौन बेहतर बनाता है, यह तय करना मुश्किल है।
रिलेसनशिप को लेकर मैक्सवेल ने ही पहले रुचि दिखाई थी और भीड़-भीड़ वाले पार्क में विनी रमन को प्रपोज किया था। वो चाहते थे कि एक बीच के किनारे विनी से प्यार का इजहार करें, लेकिन उनका प्लान सफल नहीं हुआ था। मैक्सवेल ने साल 2021 में क्रिकेट से ब्रेक लिया था। उन्होंने कहा था कि मानसिक स्वास्थ्य की वजह से कुछ समय के लिए उन्होंने क्रिकेट से दूरी बनाई है। इस बीमारी के बारे में पहले विनी को ही पता चला था और इससे बाहर आने में विनी ने उनकी काफी मदद की थी।