फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियन के नाम लिखा गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड!

Fri, 14 Oct 2016 06:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
स्टीव स्मिथ - फोटो : Reuters
क्रिकेट में अक्सर रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। मगर वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के नाम क्रिकेट के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड में से एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले किसी भी टीम ने नहीं बनाया था।
विज्ञापन

2 of 11
राइली रूसो - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका ने 5वें और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से मात देकर सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम डेविड वॉर्नर की 173 रनों की पारी के बावजूद 296 पर सिमट गई।
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियन के नाम लिखा गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड!

3 of 11
फाफ डु प्लेसी - फोटो : getty
एबी डीविलियर्स के बिना साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज में कमाल का खेल दिखाया। साउथ अफ्रीका के लिए राइली रूसो ने 122 और जेपी डुमिनी ने 73 रनों की पारी खेली। मगर साउथ अफ्रीका ने सीरीज जीत के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

वर्ल्ड चैंपियन के नाम लिखा गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड!

4 of 11
क्रिकेट - फोटो : getty
यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम का 5 मैचों की वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ हो। 5 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को ‘क्लीन स्वीप’ कर हराने वाली पहली टीम दक्षिण अफ्रीका बन गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया का सबसे खराब वनडे प्रदर्शन 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ रहा, जब वो 5 मैचों की सीरीज 4-0 से हारा था।
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियन के नाम लिखा गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड!

5 of 11
स्टीव स्मिथ - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया पहली वर्ल्ड चैंपियन टीम बन गई है, जो एक ही साल में दो फॉर्मेट में क्लीन स्वीप हुई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शर्मनाक हार से पहले श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से पटखनी दी थी।
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियन के नाम लिखा गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड!

6 of 11
स्टीव स्मिथ - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया एक ही साल में तीनों फॉर्मेट में ‘व्हाइटवॉश’ हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने उसे 5-0 से वनडे में मात दी, श्रीलंका ने टेस्ट में 3-0 से पटखनी दी और इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैचों में 3-0 से धूल चटाई थी।
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियन के नाम लिखा गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड!

7 of 11
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
डेविड वॉर्नर एक साल में 5 वनडे शतक लगाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रिकी पोन्टिंग (2003 और 2007) और मैथ्यू हेडन (2007) में यह कारनामा कर चुके हैं।

वर्ल्ड चैंपियन के नाम लिखा गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड!

8 of 11
क्रिकेट - फोटो : getty
यह चौथी बार है जब दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में मात दी है। दोनों के बीच हुई 8 सीरीज में से दक्षिण अफ्रीका 4 और ऑस्ट्रेलिया 3 जीता है। एक सीरीज ड्रॉ रही।

वर्ल्ड चैंपियन के नाम लिखा गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड!

9 of 11
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
वॉर्नर की 173 की पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी वनडे पारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रिकी पोन्टिंग के नाम था, जिन्होंने 162 बनाए थे।

वर्ल्ड चैंपियन के नाम लिखा गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड!

10 of 11
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
व़ॉर्नर के नाम एक और दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इस मैच में वॉर्नर रन आउट हुआ। रन आउट होने वालों बल्लेबाजों में उनकी 173 की पारी सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले जिंबाब्वे के हेमिल्टन मस्काद्जा 156 रन बनाकर रन आउट हुए थे।
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियन के नाम लिखा गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड!

11 of 11
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
इस पूरी सीरीज में वॉर्नर ने दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 77.20 की औसत से सबसे ज्यादा 386 रन बनाए। इस कैलेंडर साल में वॉर्नर अब तक 57.31 के बेजोड़ औसत से 1089 रन बना चुके हैं। इसमें 5 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें