फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे में नंबर वन पर वर्ल्ड चैंपियन कायम, टीम इंडिया के पास है बड़ा मौका

Fri, 14 Oct 2016 06:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
क्रिकेट - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाद आईसीसी ने हालिया टीम रैंकिंग जारी कर दी है। दक्षिण अफ्रीका इस सीरीज में नंबर वन टीम का सूपड़ा साफ कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

वनडे में नंबर वन पर वर्ल्ड चैंपियन कायम, टीम इंडिया के पास है बड़ा मौका

2 of 9
क्रिकेट - फोटो : getty
सीरीज शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका 110 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थी लेकिन सीरीज में जीत के बाद उसने भारत और न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में 6 अंकों का नुकसान हुआ लेकिन वो अभी भी 118 अंकों के साथ टॉप पर हैं।
विज्ञापन

वनडे में नंबर वन पर वर्ल्ड चैंपियन कायम, टीम इंडिया के पास है बड़ा मौका

3 of 9
आयरलैंड - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज से पहले आयरलैंड के खिलाफ एक-एक मैच खेला और दोनों में आयरलैंड हार गया। इसके चलते हार के कारण आयरलैंड को एक अंक का नुकसान हुआ और अब वो 42 अंकों के साथ 12वें स्थान पर है।

वनडे में नंबर वन पर वर्ल्ड चैंपियन कायम, टीम इंडिया के पास है बड़ा मौका

4 of 9
बांग्लादेश - फोटो : getty
बांग्लादेश ने अफ़ग़ानिस्तान को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वो 1-2 से सीरीज हार गया। 6 मैचों में तीन मैच हारने के कारण बांग्लादेश को तीन अंकों का नुकसान हुआ और अब वो 95 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन

वनडे में नंबर वन पर वर्ल्ड चैंपियन कायम, टीम इंडिया के पास है बड़ा मौका

5 of 9
अफगानिस्तान - फोटो : getty
अफ़ग़ानिस्तान को एक मैच जीतने के कारण तीन अंकों का फायदा हुआ और वो 52 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड की टीम सीरीज से पहले 107 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर थी और सीरीज के बाद भी उनके उतने ही पॉइंट हैं।
विज्ञापन

वनडे में नंबर वन पर वर्ल्ड चैंपियन कायम, टीम इंडिया के पास है बड़ा मौका

6 of 9
पाकिस्तान - फोटो : getty
पाकिस्तान ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज का वाइटवॉश किया और तीन अंकों के फायदे से वो आठवें स्थान पर पहुँच गए हैं। वेस्टइंडीज को सीरीज हारने से 6 अंकों का नुकसान हुआ और नौंवे स्थान पर खिसक गया।
विज्ञापन

वनडे में नंबर वन पर वर्ल्ड चैंपियन कायम, टीम इंडिया के पास है बड़ा मौका

7 of 9
विराट कोहली - फोटो : getty
न्यूजीलैंड को भारत से 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। यदि कीवी टीम सीरीज 5-0 से जीतती है तो वो 118 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया की बराबरी पर पहुँच जाएगी। हालाँकि 4-1 या 3-2 की सीरीज जीत से न्यूजीलैंड को स्थान का फायदा नहीं होगा और वो तीसरे स्थान पर ही रहेगी।

वनडे में नंबर वन पर वर्ल्ड चैंपियन कायम, टीम इंडिया के पास है बड़ा मौका

8 of 9
केन विलियमसन - फोटो : getty
यदि इस सीरीज में दोनों में से किसी भी टीम ने क्लीन स्वीप किया, तो हारने वाली टीम फिलस कर इंग्लैंड के नीचे पांचवे स्थान पर पहुंच जाएगी। भारत फिलहाल 110 अंकों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड 113 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

वनडे में नंबर वन पर वर्ल्ड चैंपियन कायम, टीम इंडिया के पास है बड़ा मौका

9 of 9
टीम इंडिया - फोटो : getty
टीम इंडिया अगर सीरीज में 4-1 या 5-0 से जीत दर्ज करती है, तो वो रैंकिंग में न्यूजीलैंड के आगे तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। हालांकि भारत की 3-2 से सीरीज जीत दोनों टीमों के स्थान में बदलाव नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें