फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम, तिलक और आरती के साथ हुआ स्वागत

Sun, 25 Sep 2022 06:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वनडे सीरीज की शुरुआत छह अक्तूबर से होगी। पहला मैच लखनऊ में होगा। वहीं, दूसरा मैच नौ अक्तूबर को रांची और तीसरा मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली में होगा। 
 
विज्ञापन
1 of 4
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा का स्वागत करती भारतीय महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है। इस दौरे में दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 खेलने हैं। भारत में सभी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से हुआ है। भारतीय लड़कियों ने मेहमान टीम के खिलाड़ियों की आरती उतारी और उन्हें तिलक लगाकर माला भी पहनाई। इस दौरान सभी लड़कियां पारंपरिक साड़ी में थीं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं और उनके लिए भारतीय रीति-रिवाज बहुत नए नहीं हैं। आईपीएल के दौरान सभी विदेशी खिलाड़ियों को भारत की संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता है।  
विज्ञापन

2 of 4
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 28 सितंबर को होगी। पहला मैच तिरवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच दो अक्तूबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच चार अक्तूबर को इंदौर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 4
एनरिच नोर्त्जे को तिलक लगाती महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे सीरीज की शुरुआत छह अक्तूबर से होगी। पहला मैच लखनऊ में होगा। वहीं, दूसरा मैच नौ अक्तूबर को रांची और तीसरा मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली में होगा। हालांकि, वनडे में भारत के मुख्य खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। टी20 विश्व कप में शामिल भारतीय खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया जाएगा और शिखर धवन की कप्तानी में युवा खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
तिलक लगवाते दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीकी टीम भी इस सीरीज में विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी। तेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया है और टी20 विश्व कप में इस बार यह टीम बड़ी टीमों को हरा सकती है। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें