फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली BCCI प्रमुख बनने के लिए तैयार, 65 साल पहले यह भारतीय कप्तान भी बना था अध्यक्ष

Mon, 14 Oct 2019 04:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली/विजय आनंद - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एकलौते उम्मीदवार हैं। 47 वर्षीय गांगुली फिलहाल कैब (बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष हैं और मौजूदा BCCI अध्यक्ष की जगह लेने के लिए पूरी तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sourav ganguly
सौरव गांगुली ने 1992 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था, उसके बाद साल 2000 में उन्होंने टीम की कमान संभाली और टीम के सफलतम कप्तानों में शामिल रहे। गांगुली ने साल 2000 से 2005 तक टीम की कमान संभाली और 2003 में वर्ल्ड कप फाइनल में भी पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
सौरभ गांगुली - फोटो : social Media
गांगुली को औपचारिक तौर पर BCCI का अध्यक्ष बनने के लिए 23 अक्तूबर का इंतजार करना होगा। गांगुली इस पद पर काबिज होते ही भारतीय क्रिकेट इतिहास के दूसरे ऐसे कप्तान बन जाएंगे जिसने भारतीय टीम की कप्तानी के साथ BCCI के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली है।

4 of 5
र विजय आनंद गजपति राजू - फोटो : social media
गांगुली से पहले ऐसा काम लेफ्टिनेंट कर्नल सर विजय आनंद गजपति राजू (विजयनग्राम के महाराजकुमार) कर चुके हैं। विज्जी के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर ने 1936 में इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इसके बाद वे 1954 में बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनिव गावस्कर - फोटो : social Media
हालांकि सुनील गावस्कर भी इस लिस्ट में शामिल रहे हैं लेकिन वे साल 2014 में अंतरिम अध्यक्ष बने थे और कभी भी पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें