फजल सुभान
- फोटो : social media
फजल कभी उन शीर्ष खिलाड़ियों में शूमार थे, जो अंडर-19 और 'ए' टीम के बाद पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में खेलने से बेहद करीब थे, लेकिन परिवार का पेट-पालने के लिए उन्हें इस खेल को ही तौबा करना पड़ा। फजल की माने तो वह विभागीय क्रिकेट में 1 लाख रुपये वेतन पाते थे, पर पीसीबी द्वारा उसे बंद करने के बाद वह पिकअप वाहन चलाने को मजबूर है, जहां उसकी कमाई 30,000-35,000 रुपये के करीब है।