फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिग्गज का बड़ा बयान, बोले- 'धोनी-कार्तिक हमेशा नहीं खेलेंगे, पंत टीम का भविष्य'

Wed, 24 Apr 2019 11:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
pant
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि ऋषभ पंत का विश्व कप जाने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाना निराशाजनक हो सकता है लेकिन यह 21 साल का खिलाड़ी कई विश्व कप खेलेगा और कम से कम 15 वर्षों तक राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनेगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
dinesh karthik rishabh pant
दूसरे विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर ऋषभ की जगह दिनेश कार्तिक को विश्व कप टीम में चुना गया। गांगुली ने एक कार्यक्रम के इतर कहा, 'धोनी हमेशा नहीं खेलेगा। दिनेश कार्तिक भी हमेशा नहीं खेलेगा। ऋषभ अगला बेहतरीन विकेटकीपर है। निश्चित रूप से ऋषभ भविष्य है।' 
 
विज्ञापन

3 of 4
सौरभ गांगुली - फोटो : pti
गांगुली ने कहा, 'उसके पास 15-16 साल हैं। मुझे नहीं लगता कि यह गहरा झटका है। मुझे नहीं लगता कि यह एक समस्या है। वह भले ही इस विश्व कप में नहीं खेलेगा लेकिन वह कई और विश्व कप में हिस्सा लेगा। उसके लिए सब कुछ समाप्त नहीं हुआ।'
विज्ञापन

4 of 4
team india
हालांकि वह मानते हैं कि 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए यह बिलकुल संतुलित टीम है। उन्होंने कहा, 'शायद मैं उसे चुन लेता (चयनकर्ता होने के तौर पर) लेकिन मुझे लगता है कि दिनेश कार्तिक भी बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि यह अच्छी टीम है। मुझे नहीं लगता कि कई खिलाड़ियों की अनदेखी की गयी। ऋषभ का होना अच्छा होता लेकिन चीजें ऐसे ही चलती हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें