फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली-स्मिथ की तुलना करने वालों को गांगुली का ये करारा जवाब

Thu, 30 Nov 2017 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट और स्मिथ - फोटो : HT
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की तुलना होने लगी है। इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सौरव गांगुली
गांगुली ने कहा, 'कप्तान विराट कोहली की तुलना ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ से नहीं की जानी चाहिए। मेरे लिए दोनों खिलाड़ी मौजूदा समय में वर्ल्ड के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। स्मिथ ने वर्ल्ड की सबसे मजबूत टीम के खिलाफ शतक लगाया तो वहीं कोहली ने भी दोहरा शतक लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।'
विज्ञापन

3 of 5
गांगुली - फोटो : dailyo
गांगुली ने ये भी कहा कि कोहली हमेशा रनों के लिए भूखे रहते हैं और उनके अंदर रन बनाने की ललक है। कोहली शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन स्मिथ और कोहली के बीच कोई तुलना नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोहली बहुत ही स्पेशल खिलाड़ी हैं। कोहली ने अपने करियर का पांचवां दोहरा शतक लगाया और बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले ब्रायन लारा (5) के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनिल गवास्कर को भी पीछे छोड़ दिया। 

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
स्मिथ ने पहले एशेज टेस्ट में नाबाद 141 रन की पारी खेली थी, तो वहीं विराट कोहली ने भी श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। विराट ने 267 गेंदों का सामना कर 213 रन की शानदार पारी खेली थी। इस शतक के साथ विराट के कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में स्टीवन स्मिथ ने अकेले दम पर अपनी टीम को मैच जिता दिया था। ऑस्ट्रेलिया के जहां लगातार एक छोर से विकेट गिरते जा रहे थे तो वहीं स्मिथ दूसरे छोर पर अंत तक आउट नहीं हुए थे। स्मिथ ने अकेले 141 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, विराट फिलहाल रेस्ट पर हैं। वो श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट और तीनों वन-डे नहीं खेलेंगे। वहीं, टी-20 खेलने को लेकर भी संशय बना हुआ है। फिलहाल उनको आराम दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें