फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REPORT: सौरव गांगुली ने आईपीएल चेयरमैन पद की पेशकश ठुकराई, बीसीसीआई अध्यक्ष बने रहना चाहते थे

Tue, 11 Oct 2022 07:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई के अलग-अलग पदों के लिए मंगलवार से नामांकन की तारीखें भी शुरू हो गई हैं। 11 और 12 अक्तूबर को नामांकन होगा। वहीं, 13 अक्तूबर को आवेदन की जांच की जाएगी। 14 अक्तूबर तक तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 15 अक्तूबर को सही नामांकन करने वालों की लिस्ट जारी की जाएगी। 18 अक्तूबर को चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
1 of 10
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में पिछले कुछ दिनों से काफी हलचल चल रही है। बोर्ड में अलग-अलग पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर काफी जद्दोजहद चल रही है। बोर्ड के मौजूदा पदाधिकारी सही उम्मीदवार के चुनाव के लिए कई मीटिंग भी कर रहे हैं। 18 अक्तूबर को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद समेत पांच अलग-अलग पदों के लिए चुनाव होने हैं, जिसके लिए आज से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 10
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
इसी कड़ी में बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली भी मुंबई पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज भी मुंबई में एक बैठक हो सकती है। इसके लिए स्टेट क्रिकेट बोर्ड के तमाम अधिकारियों को भी मुंबई पहुंचने के लिए कहा गया है। पिछले हफ्ते भी गांगुली ने नई दिल्ली में नेशनल क्रिकेट बॉडी के तमाम स्टेकहोल्डर्स के साथ मीटिंग की थी। हालांकि, इस मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 10
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : ट्विटर
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सौरव गांगुली ने दोबारा बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि बोर्ड में दो बार अध्यक्ष बनने का कोई प्रावधान नहीं है, जबकि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के संविधान में संशोधन किया था और अध्यक्ष को दो बार चुने जाने की अनुमति दे दी थी। सूत्रों ने पीटीआई को बताया- गांगुली को आईपीएल चेयरमैन पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। गांगुली ने इसके पीछे यह कारण बताया कि वह बोर्ड के सबसे शीर्ष पद पर रहने के बाद अब बोर्ड की सब-कमेटी के हेड नहीं बनना चाहते। उन्होंने फिर से बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की थी।

4 of 10
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : social media
ऐसे में 11 अक्तूबर को चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और गांगुली का बोर्ड अध्यक्ष के पद से हटना तय माना जा रहा है। आईपीएल चेयरमैन का पद ठुकराने के बाद अब यह पद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण सिंह धूमल को दिया जा सकता है। गांगुली के ऑफर ठुकराने के बाद बोर्ड के अधिकारियों ने मौजूदा कोषाध्यक्ष अरुण धूमल को प्रमोशन देने का फैसला लिया है। साथ ही अब यह भी तय हो चुका है कि गांगुली की बोर्ड में किसी भी प्रकार की भागीदारी नहीं होगी। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा को पूर्वी क्षेत्र का प्रतिनिधि बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 10
मयंती लैंगर, स्टुअर्ट बिन्नी और रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल के चुने गए सदस्यों और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के नाम का एलान कुछ दिनों में हो सकता है। 1983 में वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया के सदस्य रहे रोजर बिन्नी का बीसीसीआई अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। वह नामाकंन भी भर सकते हैं। बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष चुने जा सकते हैं। 67 साल के बिन्नी पहले भारतीय मुख्य चयनकर्ता के पद पर भी रह चुके हैं। हाल ही में संन्यास लेने वाले ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी रोजर बिन्नी के बेटे हैं। वहीं, एंकर मयंती लैंगर रोजर बिन्नी की बहू हैं।
विज्ञापन

6 of 10
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जय शाह बीसीसीआई सचिव के पद पर बने रह सकते हैं। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। इसके अलावा जय शाह आईसीसी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर गांगुली की जगह लेंगे। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि केंद्र सरकार में एक प्रभावशाली मंत्री ने बोर्ड में पदों को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन

7 of 10
रोजर बिन्नी - फोटो : सोशल मीडिया
रोजर बिन्नी का नाम अचानक से सामने आना एक चौंकाने वाला फैसला था। हालांकि, इसके संकेत पहले ही मिल गए थे। दरअसल, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने सचिव संतोष मेनन की जगह रोजर बिन्नी को बीसीसीआई के आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में अपना प्रतिनिधि बनाया था। 18 अक्तूबर को बीसीसीआई के पांच पदों के लिए चुनाव होने हैं। उसी दिन एजीएम यानी एनुअल जनरल मीटिंग भी होनी है।

8 of 10
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के अलग-अलग पदों के लिए मंगलवार से नामांकन की तारीखें भी शुरू हो गई हैं। 11 और 12 अक्तूबर को नामांकन होगा। वहीं, 13 अक्तूबर को आवेदन की जांच की जाएगी। 14 अक्तूबर तक तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 15 अक्तूबर को सही नामांकन करने वालों की लिस्ट जारी की जाएगी। 18 अक्तूबर को चुनाव होने हैं।

9 of 10
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
इसी महीने खत्म हो रहा है गांगुली का कार्यकाल
गांगुली ने 23 अक्तूबर 2019 को बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला था। वहीं, जय शाह 24 अक्तूबर 2019 को बीसीसीआई के सचिव बने थे। दोनों का कार्यकाल अक्तूबर 2022 में खत्म हो रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी पर बीसीसीआई से जुड़े संविधान में संशोधन भी किया गया है। इसके मुताबिक, गांगुली और जय शाह दोनों चाहें तो कार्यकाल 2025 तक जारी रख सकते थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांगुली अपने पद से हटने वाले हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
बाएं से- जय शाह, सौरव गांगुली, अरुण धूमल, बृजेश पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
पांच पदों के लिए होने हैं चुनाव
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम सभा की बैठक (एजीएम) 18 अक्तूबर को मुंबई में होगी। इसी दिन पांच पदाधिकारी पदों के लिए चुनाव भी होंगे। बीसीसीआई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव आयोजित होंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बोर्ड के सभी सदस्य एसोसिएशन को मेल लिखकर इसकी जानकारी दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें