फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, परिवार से जंग और कोर्ट मैरिज की है ये कहानी

Thu, 14 Feb 2019 08:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
sourav and dona
वैसे तो अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए किसी खास दिन, मौके या वक्त की दरकार नहीं होती, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।

इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
विज्ञापन

2 of 9
sourav ganguly
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की 'दादागिरी' एक दशक से ज्यादा मैदान पर सभी ने देखी, लेकिन रिकॉर्ड बुक से अलग उनकी जिंदगी में और भी ऐसे कई राज छिपे हैं जिन्हें फैंस जरूर जानना चाहेंगे।
विज्ञापन

3 of 9
19 साल की उम्र में इंटरनेशल क्रिकेट में पर्दापण करने वाले सौरव गांगुली की पत्नी का नाम डोना गांगुली है। अपने पहले इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद सौरव ने एक नए विवाद को जन्म दिया जब वह अपनी बचपन की दोस्त डोना के साथ घर छोड़कर भाग गए।

4 of 9
सौरव डोना के पड़ोसी थे और दिल ही दिल उनसे मोहब्बत करते थे, लेकिन सौरव और डोना के परिवार वालों को उनका साथ पसंद नहीं था। सौरव को डोना से प्यार तभी हो गया था जब वह स्कूल में थे। दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन डोना की एक झलक पाने के लिए 'महाराज' उनके स्कूल के अक्सर चक्कर लगाया करते थे।
विज्ञापन

5 of 9
sourav and dona
दरअसल, सौरव और डोना के परिवार में बिल्कुल नहीं बनती थे। एक समय तक बिजनेस पार्टनर रहने वाले दोनों परिवार घाटा होने की वजह से दूर हो चुके थे। मगर डोना-सौरव के रिश्ते ने एक बार फिर इन परिवारों को साथ ला दिया।
विज्ञापन

6 of 9
sourav ganguly
सौरव ने घर से भागने के पहले बंगाल के बेहद सम्मानीय क्रिकेटर मॉलोय मुखर्जी से बातचीत की थी। उन्होंने जब उन्हें अपनी पूरी योजना बताई तो वह कुछ देर के लिए चौंक गए थे। मॉलोय मुखर्जी सौरव के करीबी मित्रों में से एक हैं।
विज्ञापन

7 of 9
sourav and dona
घर से भागने के बाद गांगुली ने डोना के साथ कोर्ट में शादी करने की योजना बनाई, लेकिन यह बात मीडिया में लीक हो गई जिसकी वजह से उन्होंने तत्काल में बनाई गई योजना को रद्द कर दिया। बाद में उन्होंने मीडिया से बचाव करते हुए कोर्ट मैरिज कर ली।

8 of 9
sourav ganguly
जब इस बात का पता सौरव के परिवार को चला तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि वह किसी गैर-ब्राम्हण लड़की के साथ अपने बेटे की शादी नहीं होने देंगे। मैरिज रजिस्ट्रार जिसने सौरव और डोना की शादी करवाई थी, उसने बताया कि शादी के बाद डोना बहुत खुश लग रही थीं, लेकिन सौरव अपने परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में सोचकर डर रहे थे।
विज्ञापन

9 of 9
sourav and dona
बाद में दोनों के परिवार ने शादी को स्वीकार कर लिया। इसके कुछ दिन बाद फॉर्मल वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया और 21 फरवरी 1997 को दोनों ने बंगाली रीति-रिवाज से शादी की। डोना के लिए सौरव आज भी पड़ोसी, बेस्ट फ्रेंड हैं जिनके साथ उन्हें प्यार हो गया था। वह कहती हैं कि उन्हें एक व्यक्ति से प्यार हुआ था किसी क्रिकेटर से नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें