फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Smriti Mandhana: 26 साल की हुईं स्मृति मंधाना, जन्मदिन पर जानें उनके पांच खास रिकॉर्ड

Mon, 18 Jul 2022 02:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मृति मंधाना ने भारत के लिए कई खास रिकॉर्ड बनाए हैं। महिला क्रिकेट में उन्होंने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए कर पाना मुश्किल होगा। 
 
विज्ञापन
1 of 6
स्मृति मंधाना - फोटो : बीसीसीआई
भारतीय टीम की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना 26 साल की हो चुकी हैं। 2013 में भारत के लिए पहला मैच खेलने वाली स्मृति टीम इंडिया की सबसे सफल और चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं। स्मृति अपने शानदार खेल के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए चार टेस्ट, 74 वनडे और 87 टी20 मैच खेले हैं। वो बिग बैश लीग में खेलने वाली चुनिंदा भारतीय महिला खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं होगा। कुछ रिकॉर्ड तो अब नहीं तोड़े जा सकेंगे। यहां हम उनकी उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

टी20 सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला

2 of 6
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने फरवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इस मैच में उन्होंने 34 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने मैच अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 10 अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला

3 of 6
स्मृति मंधाना - फोटो : twitter@BCCI
स्मृति मंधाना को लक्ष्य का पीछा करने बेहद पसंद है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। वो पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 10 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में 67 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 52,86,53,73,105,90,63,74,80 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

दो बार आईसीसी महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड जीता

4 of 6
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति मंधाना दो बार आईसीसी महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं। वो दूसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी ही ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो बार राचेल हेहोलफ्लिंट अवॉर्ड जीता है। स्मृति 2018 और 2021 में आईसीसी महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं। 2018 में वो वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बनी थीं।
विज्ञापन

भारत की सबसे युवा टी20 कप्तान

5 of 6
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उस समय उनकी उम्र 22 साल 229 दिन थी। इसके साथ ही स्मृति ने सबसे कम उम्र में भारत की टी20 टीम की कप्तानी करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस मामले में स्मृति के बाद सुरेश रैना और ऋषभ पंत का नाम आता है। स्मृति अब भारतीय टीम की उपकप्तान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 में एक हजार रन बनाने वाली तीसरी सबसे तेज भारतीय

6 of 6
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने के मामले में स्मृति मंधाना तीसरे नंबर पर हैं। वो दसवीं महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सिर्फ 49 पारियों में टी20 क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए थे। 2018 में आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 83 रन की पारी खेली थी। इसी दौरान उन्होंने अपने एक हजार रन पूरे किए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें