फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: युवा गिल से लेकर अनुभवी शमी तक, ये हैं गुजरात को फाइनल में पहुंचाने वाले पांच खिलाड़ी

Sat, 27 May 2023 07:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2023 में भी गुजरात की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2022 में आईपीएल का हिस्सा बनने वाली यह टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
गुजरात टाइटंस के लिए कमाल करने वाले खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2023 भी कमाल का रहा है। लगातार दूसरे सीजन यह टीम फाइनल में पहुंची है। 2022 में आईपीएल का हिस्सा बनने वाली यह टीम अब तक शानदार अंदाज में खेली है। अपने पहले सीजन में ही गुजरात ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया और अब दूसरे सीजन में भी फाइनल में पहुंच चुकी है। जीत-हार के अनुपात के लिहाज से गुजरात आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। लगातार दूसरे सीजन गुजरात को फाइनल में पहुंचाने में किन खिलाड़ियों का योगदान सबसे ज्यादा है...आइए समझते हैं।
विज्ञापन

शुभमन गिल

2 of 6
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ने आईपीएल में लगातार दूसरे सीजन कमाल की बल्लेबाजी की है। गिल इस सीजन 850 से ज्यादा रन बना चुके हैं और इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गिल ने इस आईपीएल में सबसे ज्यादा तीन शतक भी लगाए हैं। दूसरे क्वालिफायर में भी उन्होंने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इससे पहले लीग स्टेज में भी वह लगातार रन बनाते रहे हैं। इस साल गिल का औसत 60 और स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है।
विज्ञापन

राशिद खान

3 of 6
राशिद खान - फोटो : IPL/BCCI
टी20 के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक राशिद खान भी गुजरात को फाइनल में पहुंचाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। राशिद ने गुजरात के लिए 16 मैच में 27 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी आठ के करीब है और वह एक हैट्रिक भी ले चुके हैं। राशिद ने लगातार बीच के ओवरों में साझेदारियों को तोड़ा है और अपनी टीम को जीत दिलाई है। कई मौकों पर वह डेथ ओवर में भी आकर गुच्छे में विकेट ले चुके हैं और गुजरात की जीत में योगदान दिया। उन्होंने अपनी टीम के लिए बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया है। अंत के ओवरों में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी गुजरात के लिए अहम है।

हार्दिक पांड्या

4 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के कप्तान हार्दिक ने पिछले सीजन भी कमाल का प्रदर्शन किया था और इस सीजन भी उनकी शानदार फॉर्म बरकरार है। मोहम्मद शमी, राशिद खान और मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के रहते हार्दिक को ज्यादा गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी है, लेकिन जब भी उन्होंने गेंदबाजी की है, तब प्रभावित किया है और अहम मौकों पर विकेट भी निकाले हैं। वहीं, बल्ले के साथ हार्दिक पांड्या इस सीजन 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनकी कप्तानी भी शानदार रही है। इसी वजह से टीम लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।
विज्ञापन

मोहित शर्मा

5 of 6
मोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की सफलता में मोहित शर्मा का योगदान भी काफी ज्यादा है। पिछले सीजन वह गुजरात की टीम के नेट गेंदबाज थे। उनकी फॉर्म को देखते हुए इस सीजन टीम ने उन्हें खरीदा, लेकिन शुरुआत में मोहित को खेलने का मौका नहीं मिला। यश दयाल के एक ओवर में पांच छक्के खाने के बाद मोहित को खेलने का मौका मिला और उन्होंने जबरदस्त वापसी की। मोहित ने हर मैच में विकेट लिए और प्लेऑफ में खासकर प्रभावित किया। वह 13 मुकाबलों में 24 विकेट ले चुके हैं और पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी आठ से कम है और वह इस सीजन पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद शमी

6 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : IPL/BCCI
शमी गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी के स्तंभ हैं और उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ इस सीजन गेंदबाजी की है। शमी ने 16 मुकाबलों में 28 विकेट लिए हैं। वह दो बार पारी में चार विकेट ले चुके हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी आठ से कम रहा है। शमी ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने अधिकतर मैच में अपनी टीम को शुरुआती विकेट दिलाए हैं और विपक्षी टीम पर दबाव बनाया है। कई मुकाबलों में उन्होंने अकेले ही मैच खत्म किया है। गुजरात की सफलता में शमी का योगदान सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें