Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें इन दिनों हर सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर देखने को मिलती हैं। इस तरह की तस्वीरों को देखने के बाद अच्छे से अच्छे लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों (Optical Illusion Photo) में छिपी पहेली को हल करना होता है। ज्यादातर लोगों को इस तरह की तस्वीरों को हल करने में सफलता नहीं मिलती है। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में चीजों को खोजने में लोगों को आनंद आता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को समझना बेहद मुश्किल होता है। इन तस्वीरों को इस तरह डिजाइन किया जाता है किस इनमें छिपी चीजों को खोजने में दिमाग घूम जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको P के बीच छिपे L को खोजना है। इस खोजने के लिए आपको आठ सेकेंड का समय दिया गया है। अगर आप इस समयसीमा के अंदर L को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।