फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: सैलरी न लेने की बात कहकर टीम से ड्रॉप हुए गंभीर, मैच के बाद कप्तान अय्यर ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 29 Apr 2018 06:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shreyas iyyer and gautam gambhir
कप्तान श्रेयस अय्यर की अगवाई में आईपीएस सीजन-11 में दिल्ली डेरयडेविल्स की शुरुआत जबर्दस्त रही। अय्यर की 40 गेंदों पर धमाकेदार 93 रन की पारी की बदौलत दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 55 रन से करारी शिकस्त दी। सीजन में अपनी सबसे बड़ी जीत के बाद दिल्ली के नव नियुक्त कप्तान अय्यर ने कई बड़े खुलासे किए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गौतम गंभीर
केकेआर के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को प्लेइंग इलेवन में जगह नही दी गई। इस सवाल पर अय्यर ने बताया कि गौतम गंभीर खुद अपनी मर्जी से इस मैच में बाहर बैठे थे, उन्हें किसी ने ड्रॉप नहीं किया था।
विज्ञापन

3 of 6
gautam gambhir
गंभीर की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा, 'गौतम गंभीर ने जो किया वो बड़ी निडरता का काम है।' गौरतलब है कि टीम की लगातार हार के बाद गौतम गंभीर ने ही दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद टीम की कमान युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को मिली।

4 of 6
gautam gambhir
अपने प्रदर्शन से नाखुश गौतम गंभीर ने कंप्तानी छोड़ने के बाद एक और बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा, 'आईपीएल के मौजूदा सीजन में मैं दिल्ली की फ्रैंचाइजी से खेलने के लिए पैसे नहीं लूंगा।' बता दें कि दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 2.8 करोड़ रुपए में खरीदा था।
विज्ञापन

5 of 6
पृथ्वी शॉ
नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 17 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'पॉथ्वी शॉ जबर्दस्त फॉर्म में हैं और टीम को जैसी शुरुआत जैसी चाहिए बिलकुल वैसी शुरुआत वो टीम को दे रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shreyas iyyer
केकेआर के खिलाफ पृथ्वी ने 44 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे श्रेयर अय्यर ने सिर्फ 40 गेंदों पर तूफानी 93 रन बनाए। अय्यर की इस पारी में तीन चौके और दस छक्के शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें