फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shoaib Malik-Sana Javed: तलाक की अटकलों के बीच शोएब का नया वीडियो वायरल, कही ऐसी बात की पत्नी सना भी हंस पड़ीं

Sun, 05 Oct 2025 10:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

सोशल मीडिया पर दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की चर्चा है और ऐसा भी कहा जा रहा है कि मलिक का एक और तलाक हो सकता है। हालांकि, तलाक की अटकलों के बीच एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शोएब का मजाकिया जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
1 of 9
शोएब मलिक और सना जावेद - फोटो : Instagram
पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक पिछले कुछ समय से अपने खेल के बजाय अपनी निजी जिंदगी और विवादों को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं। कभी वह सानिया मिर्जा से तलाक को लेकर तो कभी अपनी तीसरी शादी पर उठते सवालों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर वे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वजह एक और तलाक की है। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक और एक्ट्रेस सना जावेद के रिश्ते पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
शोएब मलिक और सना जावेद - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की चर्चा है और ऐसा भी कहा जा रहा है कि मलिक का एक और तलाक हो सकता है। हालांकि, तलाक की अटकलों के बीच एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शोएब का मजाकिया जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर खुद सना भी मुस्कुरा उठीं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर माहौल ही बदल दिया है और तलाक की अटकलों को शांत किया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

3 of 9
शोएब मलिक और सना जावेद - फोटो : Instagram
'सना की लाइफ की इकलौती मासूम कहानी मैं हूं'
यह नया वीडियो तब जारी हुआ है जब पुराने वीडियो ने तलाक की अटकलों को हवा दी थी। इस नए वीडियो में एक पब्लिक इवेंट के दौरान सना जावेद और शोएब मलिक एक साथ पहुंचे दिखे। वहां दोनों से फैन्स ने कई मजेदार सवाल पूछे। इसी दौरान एक फैन ने सना से पूछा- आपकी लाइफ की कोई मासूम सी कहानी बताइए।

4 of 9
शोएब मलिक और सना जावेद - फोटो : Instagram
इससे पहले कि सना जवाब देतीं, शोएब ने मुस्कुराते हुए माइक थामा और कहा- सना जावेद की लाइफ की इकलौती मासूम कहानी मैं ही हूं।' शोएब की इस बात पर वहां मौजूद दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे और खुद सना भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं। यह हल्का-फुल्का पल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और इसे लाखों लोग शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

5 of 9
शोएब मलिक और सना जावेद - फोटो : Instagram
वायरल वीडियो ने बदल दिया माहौल
दरअसल, कुछ दिन पहले ही एक और वीडियो सामने आया था जिसमें सना जावेद और शोएब मलिक एक इवेंट में साथ तो थे, लेकिन एक-दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे थे। उस वीडियो में सना के चेहरे पर नाराजगी और खामोशी साफ दिख रही थी, जिसे देखकर फैन्स ने अंदाजा लगाया कि शायद दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि शोएब और सना की शादी भी टूटने की कगार पर है।




विज्ञापन

6 of 9
शोएब मलिक और सना जावेद - फोटो : Instagram
पाकिस्तानी मीडिया में भी इसको लेकर चर्चा हुई है। हालांकि, अब इस नए वीडियो ने माहौल बदल दिया है।  लोग कह रहे हैं कि जोड़े के बीच सब ठीक है और शोएब का ह्यूमर उनके रिश्ते की केमिस्ट्री दिखा रहा है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं है कि दोनों में से कौन सा वीडिये पहले का है और कौन अभी का। 
विज्ञापन

7 of 9
सानिया-शोएब और सना - फोटो : instagram
तीसरी शादी और विवादों की जड़
शोएब मलिक की जिंदगी विवादों से कभी दूर नहीं रही। सना शोएब मलिक की तीसरी पत्नी हैं। सबसे पहले उन्होंने भारत की आयशा सिद्दिकी से निकाह किया था। 2010 में उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया से निकाह किया था। इसके आठ साल बाद दोनों पैरेंट्स बने। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। शादी के 13 साल बाद यानी 2024 में दोनों अलग हो गए। 

8 of 9
शोएब मलिक और सना जावेद - फोटो : Instagram
2024 में शोएब ने अचानक पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी कर ली, जिसने पूरे भारत-पाकिस्तान में हलचल मचा दी थी। सानिया मिर्जा और शोएब के तलाक की खबरें तब तक पुख्ता नहीं थीं, लेकिन मलिक ने सना के साथ शादी की तस्वीरें शेयर कर सारी अटकलों को सच साबित कर दिया था। ऐसे में देखना होगा कि सना और शोएब के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की चर्चा में कितना दम है।
विज्ञापन

9 of 9
शोएब मलिक और सना जावेद - फोटो : Instagram
फिलहाल हंसी-मजाक में बदली तलाक की चर्चा
हालांकि, अब जो नया वीडियो सामने आया है, उसने सोशल मीडिया पर चल रही तलाक की चर्चाओं को कुछ समय के लिए शांत कर दिया है। शोएब मलिक का मजेदार जवाब और सना की हंसी दोनों ने ये दिखा दिया कि दोनों के बीच फिलहाल सब ठीक चल रहा है, या कम से कम वे अपने रिश्ते को पब्लिक में सकारात्मक तरीके से पेश करना जानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें