एशिया कप में रविवार को हुए सुपर-फोर के मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की यह दूसरी बड़ी जीत है।
विज्ञापन
2 of 6
शोएब मलिक
इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं इस मैच में पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने 78 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली।
विज्ञापन
3 of 6
शोएब मलिक
हालांकि शोएब मलिक की यह इनिंग टीम को जीत नहीं दिला सकी। रोहित शर्मा और शिखर धवन के शतक ने उनकी पारी को फीका कर दिया।
4 of 6
शोएब मलिक
- फोटो : icc
मैच में पाकिस्तान की फील्डिंग के दौरान एक बेहद दिलचस्प वाकया देखने को मिला। दरअसल बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे शोएब मलिक को देखकर भारतीय फैंस उन्हें जीजू-जीजू कहकर पुकारने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
शोएब मलिक
शोएब मलिक के कानों में जैसे ही भारतीय फैंस की आवाज पड़ी, उन्होंने तुरंत इसका रिस्पॉन्स देते हुए पीछे मुड़कर देखा और हाथ हिलाया।
सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा से शादी की है। यही वजह थी कि लोग मलिक को 'जीजू-जीजू' कहकर संबोधित कर रहे थे।