फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की जगह टीम में आया यह धाकड़ ऑलराउंडर, बांग्लादेश के खिलाफ करेगा डेब्यू

Thu, 24 Oct 2019 05:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का एलान कर दिया गया है। तीन नवंबर में शुरू होने वाली सीरीज के लिए टीम में कई युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें एक खिलाड़ी हैं मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे जिन्हें हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम में जगह दी गई है, उन्हें विजय शंकर के रिप्लेसमेंट का तौर पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
शिवम दुबे - फोटो : social media
मुंबई के युवा बल्लेबाज शिवम दुबे ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। शिवम दुबे ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए आठ मैचों में 88.50 के औसत से 177 रन बनाए हैं। इसमें पांच पारियों में उन्होंने एक शतक भी जड़ा, साथ ही उन्होंने निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 छक्के भी जड़े। 
विज्ञापन

3 of 4
शिवम दूबे- - फोटो : social Media
हालांकि दुबे ने गेंदबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और टूर्नामेंट में मात्र पांच विकेट ही हासिल किए लेकिन बावजूद इसके उनकी बाएं हाथ की बल्लेबाजी और निचले क्रम में ताबड़तोड़ रन बनाने की प्रतिभा ने चयनकर्ताओं को उनपर सोचने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
shivam dube
शिवम इसी साल तब चर्चा में आए थे, जब उन्हें विराट की अगुवाई वाली आरसीबी ने पांच करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था। हालांकि वह टूर्नामेंट में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। उससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच में वडोदरा के स्पिनर स्वप्निल सिंह के ओवर में पांच छक्के जड़कर भी सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें