फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीम से जुड़े सिक्सर किंग 'युवराज सिंह', अब टी10 लीग में होगी चौके-छक्के की बरसात

Thu, 24 Oct 2019 04:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह को आगामी अबुधाबी T10 टूर्नामेंट के लिए मराठा अरेबियन्स ने अपना आइकन खिलाड़ी चुना। जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद युवी इस फ्रैंचाइजी आधारित टूर्नामेंट में दूसरी बार शिरकत करेंगे। यह टूर्नामेंट 14 नवंबर से 24 नवम्बर तक खेला जाएगा। लीग के तीसरे सत्र को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

2 of 4
युवराज सिंह - फोटो : social Media
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज युवराज ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि काफी समय से उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

3 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज के संन्यास लेने का खास कारण यह भी था कि वह दुनिया भर की लीग में खेलना चाहते थे। बीसीसीआई अभी सक्रिय क्रिकेटर को किसी विदेशी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता इसलिए बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने संन्यास लेने का फैसला किया था। संन्यास के बाद 37 साल के इस खिलाड़ी ने जुलाई-अगस्त में वैश्विक टी-20 कनाडा में टोरंटो नैशनल्स की कप्तानी की थी।
विज्ञापन

4 of 4
टी -10 क्रिकेट लीग - फोटो : Social Media
मराठा अरेबियन्स ने हाल में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया था। वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो पिछले चरण की तरह ही फ्रैंचाइजी की कमान संभालेंगे। इस फ्रैंचाइजी ने कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी बरकरार रखा, जिसमें श्रीलंकाई टी-20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान लसिथ मलिंगा के अलावा अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई और नजीबुल्लाह जदरान शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के 'पावर हिटर' क्रिस लिन को फ्रैंचाइजी का आइकन खिलाड़ी बनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें