फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: टीम इंडिया के खिलाफ हेटमायर ने जमाया तूफानी शतक, लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार

Sun, 21 Oct 2018 06:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिमरोन हेटमायर
वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने रविवार को टीम इंडिया के खिलाफ पहले वन-डे में तूफानी शतक जमाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 21 वर्षीय हेटमायर ने 78 गेंदों में छह चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने वन-डे करियर का तीसरा शतक केवल 74 गेंदों में पूरा किया। चलिए आपको बताते हैं कि युवा बल्लेबाज ने शतक जमाकर क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए।
विज्ञापन

2 of 5
शिमरोन हेटमायर
शिमरोन हेटमायर वन-डे की सबसे कम पारियों में तीन शतक बनाने वाले वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने अपने करियर की 13वीं वन-डे पारी में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड सर विव रिचर्ड्स के नाम दर्ज था, जिन्होंने 16 पारियों में तीसरा वन-डे शतक जड़ा था। गॉर्डन ग्रीनिज ने 27 जबकि फिल सिमंस ने 41 पारियों में यह कमाल किया था। ब्रायन लारा को तीन वन-डे शतक पूरा करने के लिए 45 पारियों का इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
शिमरोन हेटमायर
हेटमायर भारत के खिलाफ उसके घर में वन-डे शतक जमाने वाले वेस्टइंडीज के तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 21 वर्ष 299 दिन की उम्र में टीम इंडिया के खिलाफ भारत में सैकड़ा पूरा किया। इस मामले में शीर्ष पर कार्ल हूपर काबिज हैं, जिन्होंने 21 साल 292 दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी। मार्लोन सैमुअल्स इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

4 of 5
शिमरोन हेटमायर
हेटमायर टीम इंडिया के खिलाफ सबसे तेज वन-डे शतक जमाने वाले वेस्टइंडीज के चौथे बल्लेबाज बने। इस मामले में नंबर-1 पर विव रिचर्ड्स काबिज हैं, जिन्होंने 1983 में जमशेदपुर में 72 गेंदों में शतक पूरा किया था। फिर 1999 में रिकॉर्डो पॉवेल ने सिंगापुर में 72 और मार्लन सैमुअल्स ने 2002 में विजयवाड़ा में 72 गेंदों पर शतक बनाया था। हेटमेयर ने 74 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shimron Hetmyer
हेटमायर टीम इंडिया के खिलाफ पहला वन-डे शतक जमाने में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। यह रिकॉर्ड गॉर्डन ग्रीनिज के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 1979 में एजबेस्टन में टीम इंडिया के खिलाफ नाबाद 106 रन बनाए थे। शाई होप इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। होप ने 2017 में 81 रन की पारी खेली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें