फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गब्बर' के दिल में अब तक भड़क रही आग, चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार का बदला लेने को बेताब

Wed, 30 May 2018 09:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिखर धवन
टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन ने मुंबई में हुए सीईएटी अवार्ड के दौरान कहा कि, वह साल 2017 के चैंपियन ट्रॉफी में पाकिस्तान से मिली करारी हार का बदला लेना चाहते हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि उस हार से कई भारतीय फैंस निराश हुए थे। मगर आने वाले समय में हम इसका बदला जरूर लेने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
shikhar dhawan
एक अंग्रेजी समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान शिखर धवन ने कहा, 'पाकिस्तान ने हमें चैंपियंस ट्रॉफी में हराया था और अब हम उनके खिलाफ वर्ल्ड कप में खेलेंगे। हम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर उनके खिलाफ अपना शानदार ट्रैक रिकॉर्ड बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।' 
 
विज्ञापन

3 of 4
शिखर धवन - फोटो : BCCI
इस दौरान धवन ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बारे में भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'धोनी का फॉर्म में लौटना बहुत आवश्यक था। वर्ल्ड कप होने को अभी 1 साल बाकी है और हमारी नजरें इस पर टिकी हुई हैं। वर्ल्ड कप जीतना मेरा सपना है और हम सब इसको लेकर जमकर मेहनत करेंगे।' बता दें कि धोनी ने आईपीएल के 11वें सीजन में 15 मैचों में कुल 455 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 से भी ज्यादा का था।
विज्ञापन

4 of 4
शिखर धवन
बता दें कि टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन साल 2013 के चैंपियन का भी हिस्सा रहे हैं। उस दौरान उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली थी। साल 2013 में धवन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर जमकर बल्लेबाजी की थी। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे। उस दौरान उन्होंने कुल 363 रन बनाए थे। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनका नाम एक धाकड़ बल्लेबाज के तौर पर शुमार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें