फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन ने बयां किया अपना दर्द, बोले- टेस्ट में रिजेक्शन का दुख भुलाकर विश्वकप में करूंगा 'कमबैक'

Wed, 28 Nov 2018 03:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिखर धवन
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है और इस वजह धवन काफी परेशान भी हैं। गौरतलब है कि खराब फॉर्म से गुजरने वाले शिखर धवन को इंग्लैंड में के खिलाफ भी टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था। उस वक्त भी धवन अपने सिलेक्शन को लेकर काफी परेशान हुए थे।
विज्ञापन

2 of 5
SHIKHAR DHAWAN - फोटो : SELF
इस दौरान धवन ने पांच साल पहले खुद को टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बारे में भी जिक्र किया। घरेलू मैदान पर उनका प्रदर्शन हमेशा से अच्छा रहा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में विदेशी पिचों पर लगातार फ्लॉप होने की वजह से वह बाहर होते रहे हैं और उन्हें हमेशा इसका मलाल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
shikhar dhawan test
हालांकि, अब धवन इन सबसे आगे बढ़ चुके हैं। अंग्रेजी वेबसाइट 'ईएसपीएन' को दिए बयान में धवन ने कहा कि टेस्ट टीम में शामिल न किए जाने से वह निराश जरूर थे, लेकिन अब वह आगे की रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। धवन ने कहा कि अब वह परेशान होने की बजाय प्रैक्टिस पर ध्यान लगाएंगे और खुद को एक फिट खिलाड़ी के रूप में साबित करेंगे।

4 of 5
शिख धवन - फोटो : File
वहीं टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस जोरदार टेस्ट सीरीज के बारे में धवन ने कहा कि मुझे टीम पर पूरा भरोसा है। टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का यह शानदार मौका भी है। भारत तीनो डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया को करारी मात देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिखर धवन - फोटो : File
वहीं अगले साल होने वाले विश्व कप के बारे में धवन ने कहा कि मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं और टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए जी-जान लड़ाने को तैयार हूं। धवन ने कहा कि इंग्लैंड में हुई दोनों चैंपियंस ट्रॉफी में मैंने बेहतरीन प्रजदर्शन किया है और मुझे उम्मीद है कि विश्व कप में भी मेरा प्रदर्शन यूं ही बरकरार रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें