फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान से लेकर कॉमेंट्री बॉक्स तक भांगड़ा, धवन को देख नगाड़ों पर भज्जी संग कूदे इंग्लिश कॉमेंटेटर

Sat, 08 Sep 2018 12:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dhawan bhajji and david
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे आखिरी व पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए।
विज्ञापन

2 of 5
shikhar dhawan
दिन का खेल खत्म होने से पहले मैदान से लेकर कॉमेंट्री बॉक्स तक भांगड़े की तान ने क्रिकेट दिग्गजों को झूम उठने पर मजबूर कर दिया। दरअसल टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन जब बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तो उन्होंने अपने भांगड़ा डांस से फैंस का मनोरंजन किया।
 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
david lloyd
शिखर धवन को देख इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट डेविड लॉयड और हरभजन सिंह  भी शांत नहीं रहे। धवन के बाद दोनों ही कमेंट्री बॉक्स में भांगड़ा करने लगे। इसके बाद भज्जी ने डेविड की तारीफ की और भांगड़ा डांस के बारे में उन्हें बताया।
 

 

4 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक जोस बटलर 11* और आदिल राशिद 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट इशांत शर्मा ने लिए। उन्होंने 28 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, मेजबान इंग्लैंड की तरफ से एलिस्टर कुक (71) और मोईन अली (50) ने बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलिस्टर कुक-विराट कोहली
बता दें कि टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे हनुमा विहारी और इंग्लिश ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक के लिए यह टेस्ट काफी स्पेशल है। हनुमा जहां इस टेस्ट से अपने इंटरनेशनल क्रिकेटर का आगाज कर रहे हैं, वहीं महान बल्लेबाज कुक का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें