भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 289 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
australia
पहले वन-डे मैच में बेशक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टीम इंडिया पर हावी होकर खेले हों, लेकिन भारतीय क्रिकेटर्स के चेहरे पर इसकी जरा भी शिकन नजर नहीं आई। टीम के जांबाज योद्धा मैदान पर पर जमकर डांस करते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 5
शिखर धवन
लोकप्रिया भारत आर्मी ने टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें धवन बाउंड्री पर खड़े भांगड़ा करते नजर आ रहे है।
देखें वीडियो:
4 of 5
virat kohli funny
मैदान पर डांस की बात हो और कप्तान कोहली का नाम न लिया जाए, ये भला कैसे हो सकता है। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कप्तान विराट कोहली ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान डांस करते नजर आए। बता दें कि इससे पहले कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में भी डांस किया था।
कोहली का डांस पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न को इतना पसंद आया कि उन्होंने बीच शो के दौरान ही कोहली को बुला लिया था। हालांकि बल्लेबाजी में दोनों बुरी तरह फ्लॉप हुए। धवन जहां शून्य तो कोहली सिर्फ तीन रन बनाकर क्रीज छोड़ चले।