फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की 'बल्ले-बल्ले', धवन-मुरली सहित इन्होंने लगाई लंबी छलांग

Thu, 21 Jun 2018 07:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
टीम इंडिया ने हाल ही में बेंगलुरु में खेले गए एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट में अफगानिस्तान को 262 रन के विशाल अंतर से हराया था। अफगानिस्तान को महज दो दिन में ही हराकर इतिहास रचने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। आइये जानते हैं कि रैंकिंग में किन खिलाड़ियों ने कितनी लंबी छलांगः
विज्ञापन

2 of 5
dhawan vijay
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ही दिन शानदार 107 रन की शतकीय पारी खेलने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईसीसी की ताजा रैंकिंग में 10 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर करियर के अपने सर्वश्रेष्ठ 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं,105 रन की जबर्दस्त पारी खेलने वाले मुरली विजय छह स्थान ऊपर उठकर 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ravindra jadeja
धवन और मुरली विजय के अलावा छह विकेट लेने वाले लेफ्ट स्पिनर रवींद्र जडेजा एक स्थान के सुधार के साथ तीसरे और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा दो स्थानों के सुधार के साथ 25वें, जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

4 of 5
हशमतुल्लाह शाहिदी
दूसरी तरफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भी रैंकिंग में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। ताजा टेस्ट रैंकिंग में हशमतुल्लाह शाहिदी 111वें और कप्तान अशगर स्टानिकजई 136वें नंबर पर हैं। गेंदबाजों में यामिन अहमदजई 94वें और मुजीब उर रहमान 114वें नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
बता दें कि टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के पहले ही दिन पारी और 262 रन से करारी मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 474 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पहली पारी में केवल 109 पर आउट किया और उसके बाद दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को 103 रन पर आउट कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें