टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन कोलकाता के ईडन गार्डन में दूसरी पारी में 94 रन पर आउट होकर अपने सातवें शतक से वंचित रह गए। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टेस्ट में अर्धशतकों को सबसे ज्यादा बार शतक में बदलने के मामले में धवन दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। इस मामले में कप्तान विराट कोहली भी शिखर धवन से पीछे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
शिखर धवन
- फोटो : BCCI
धवन दुनिया के उन तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं जिनका अर्धशतक को शतक में बदलने का कनवर्जन रेट अन्य सभी बल्लेबाजों से अधिक है। मतलब अर्धशतक लगाने के बाद शतक सबसे ज्यादा बार लगाते हैं। धवन ने अब तक अपने करियर में 27 टेस्ट खेले हैं। जिनमें वह 10 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाया है। इनमें से 6 बार उन्होंने शतक लगाया है। मतलब इनका शतक कनवर्जन रेअ 60 का है।
विज्ञापन
3 of 4
शिखर धवन
- फोटो : self
इस मामले में धवन से दुनिया में सिर्फ दो बल्लेबाज आगे हैं। 10 या उससे अधिक बार 50 से ज्यादा के टेस्ट स्कोर की सूची में अर्धशतक को शतक में बदलने के मामले में सन डॉन ब्रैडमैन का औसत 69 तथा जार्ज हेडली 67 है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मामले में पांचवें नंबर पर हैं। कोहली ने अपने करियर में 32 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। इनमें से 18 बार उन्होंने शतक लगाया है। इस तरह उनका शतक कनवर्जन रेट करीब 55 का है।