फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 गेंदों में 6 छक्के जड़ चुके हैं शार्दुल, ऐसे बने 'पालघर एक्सप्रेस' से IPL सुपरस्टार

Wed, 23 May 2018 03:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
shardul thakur
आईपीएल सीजन-11 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शार्दुल ठाकुर की 15 रन की यादगार और कीमती पारी को शायद ही कोई भूल पाए। 5 गेंदों में तीन चौकों की मदद से बनाए उनके 15 रन की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

शार्दुल ठाकुर के लिए साल 2018 काफी शुभ रहा है। श्रीलंका में इसी साल खेली गई निदाहास ट्रॉफी में लाजवाब प्रदर्शन के बाद आईपीएल में दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को भी उन्होंने चैंपियन बनने की राह पर ला खड़ा किया है। हालांकि कुछ साल पहले तक मुंबई का यह गुमनाम क्रिकेटर कामयाबी की चमक से कोसों दूर था। आइए जानते हैं इनसे जुड़ी 10 खास बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
shardul thakur
शार्दुल ठाकुर का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र के पालघर में हुआ था। उनके पिता का नाम नरेंद्र है और वो नारियल का उद्योग करते है। स्कूल में क्रिकेट खेलते वक्त  शार्दुल ने छह गेंदों में 6 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन

3 of 11
shardul thakur
रणजी ट्रॉफी में शार्दुल मुंबई की तरफ से खेलते हैं। नवंबर 2012 में उन्होंने प्रथम श्रेणी का पहला मैच राजस्थान के खिलाफ जयपुर में खेला था। करियर में जितनी अच्छी शुरुआत उन्हें मिलनी चाहिए थी उतनी मिली नहीं।

4 of 11
शार्दुल ठाकुर - फोटो : indianexpress
शार्दुल ने बड़ी मुसीबतों के साथ क्रिकेट खेला है। वह क्रिकेट खेलने के लिए पालघर से रोजाना मुंबई की लोकल ट्रेन में लटककर जाते थे। सुबल 7.30 बजे मैदान पर पहुंचने के लिए उन्हें रोजाना सुबह 3.30 बजे उठना पड़ता था और चार बजे की लोकल ट्रेन पकड़नी होती थी।
विज्ञापन

5 of 11
शार्दुल ठाकुर - फोटो : indianexpress
क्रिकेट में जरा सी चमक मिलने के बाद यह तेज गेंदबाज 'पालघर एक्सप्रेस' के नाम से लोकप्रिय हो गया। बता दें कि पिछले साल दिसबंर में टीम इंडिया के लिए खेलने के बाद जब वह मुंबई की उसी लोकल ट्रेन से घर के लिए रवाना हो रहे थे, तब इस खिलाड़ी को किसी ने नहीं पहचाना था।
विज्ञापन

6 of 11
शार्दुल ठाकुर - फोटो : getty
रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2012-13 की रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 6 मैचों में 26.25 की औसत से 27 विकेट लिए, जिनमें उनके एक ही मैच के 5 विकेट भी शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 11
shardul thakur
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें पहली बार साल 2014 में 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था। उन्होंने पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ चार ओवर में 38 रन देकर एक विकेट लिया था।

8 of 11
शार्दुल ठाकुर - फोटो : IPL
शार्दुल किंग्स इलेवन पंजाब के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए भी खेल चुके हैं। इस सीजन में वह चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं।

9 of 11
शार्दुल ठाकुर
2016 में वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे के लिए शार्दुल ठाकुर का नाम भारतीय टीम में शामिल किया गया, लेकिन उन्हें खेलने का मौका ही नहीं मिला। अगस्त 2017 में भी श्रीलंका के विरुद्ध मैच खेलने के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

10 of 11
शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सचिन तेंदुलकर के बाद 10 नंबर की जर्सी पहनी। हालांकि इस वजह से उन्हें फैंस की तीखी आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा था।
विज्ञापन

11 of 11
शार्दुल ठाकुर
इस विवाद के बाद में तुरंत ही उन्होंने 10 नंबर वाली जर्सी बदल दी। 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे में वह 54 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते हुए नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें