शेन वॉटसन को क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। इसका प्रमुख कारण यही है कि उन्होंने फाइनल मैच में धुआंधार नाबाद शतक जमाकर चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया। वॉटसन ने सिर्फ 57 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 117 रन बनाए। वॉटसन ने तो फाइनल यादगार बना दिया, लेकिन इस बीच उन्होंने एक गेंदबाज के करियर पर गहरा धब्बा लगा दिया। जी हां, वॉटसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के एक ओवर में 27 रन जड़कर उनके करियर के साथ खिलवाड़ कर दिया।