फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL फाइनल में 8 साल बाद लुंगी एनगिडी ने कर दिखाया यह कमाल

Mon, 28 May 2018 11:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Lungi Ngidi
चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक खास उपलब्धि अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने हैदराबाद की पारी के दौरान चौथा ओवर किया, जिसमें उन्होंने एक भी रन खर्च नहीं किया। बड़ी बात यह रही कि एनगिडी के सामने स्ट्राइक पर आईपीएल 2018 के ऑरेंज कैप धारी हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन थे।
विज्ञापन

2 of 6
लुंगी एनगिडी - फोटो : ipl
इसी मेडन के साथ एनगिडी एक खास क्लब में शामिल हो गए। लुंगी एनगिडी आईपीएल फाइनल में मेडन ओवर करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। आईपीएल फाइनल में 8 साल के बाद किसी गेंदबाज ने मेडन ओवर डाला। एनगिडी से पहले तीन गेंदबाज मखाया एंटिनी, रायन हैरिस और रविचंद्रन अश्विन यह कमाल कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रविचंद्रन अश्विन
मखाया एंटिनी ने साल 2008 के फाइनल में मेडन ओवर किया था। अगले साल यानी 2009 में रायन हैरिस ने मेडन ओवर किया और फिर 2010 में रविचंद्रन अश्विन ने यह कारनामा दोहराया। उल्लेखनीय है कि आईपीएल फाइनल के इतिहास में मेडन ओवर डालने वाले अश्विन एकमात्र स्पिनर गेंदबाज हैं।

4 of 6
लुंगी एन्गिडी
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को आईपीएल 2018 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा है। चेन्नई के तेज गेंदबाज लुंगी ने चार ओवर के अपने कोटे में एक मेडन सहित 26 रन देकर एक विकेट चटकाया। एनगिडी ने दीपक हूडा (3) का शिकार किया।
विज्ञापन

5 of 6
ड्वेन ब्रावो - फोटो : ipl
जहां एनगिडी ने शानदार उपलब्धि अपने नाम की, वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के एक और तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए। ब्रावो ने चार ओवर के अपने कोटे में 46 रन खर्च किए और एक सफलता हासिल की। ड्वेन ब्रावो आईपीएल फाइनल में दो बार 45 या इससे अधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। कैरीबियाई ऑलराउंडर ने 2012 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ फाइनल में 45 से अधिक रन खर्च किए थे और आज हैदराबाद के खिलाफ वह फिर खर्चीले साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्वेन ब्रावो
यही नहीं, ब्रावो एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में उमेश यादव के शर्मनाक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2013 में 508 रन खर्च किए थे। ब्रावो ने इस सीजन में 321 गेंदों में 533 रन लुटाए।  दो साल बाद आईपीएल में लौटी चेन्नई सुपरकिंग्स ने ब्रावो को 6।40 करोड़ रुपये में राइट टू मैच कार्ड के जरिए खरीदा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें