फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के बच्चे ने जीता 'स्पिन विजार्ड' का दिल, video देख बांधे तारीफों के पूल

Wed, 04 Jul 2018 07:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेन वॉर्न
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ गेंदबाज 'स्पिन विजार्ड' शेन वॉर्न 7 साल के एक बच्चे के हुनर को देखकर इतना खुश हुए कि उसकी तारीफ करते खुद को रोक नहीं पाए। जी हां, इस 7 साल के बच्चे का नाम एली माइकल खान है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
एली माइकल खान
बता दें कि एली माइकल इतनी छोटी उम्र में एक बेहतरीन लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उनका कहना है कि वह बड़े होकर अगले शेन वॉर्न बनना चाहते हैं। इनकी गेंदबाजी को देखकर सब हैरान हैं। गौरतलब है कि लारयूस स्पोर्ट्स ने एक प्रतियोगिता शुरु की है जिसमें 'फैन्स मूमेंट ऑफ दमंथ' चुनते हैं। यह मूमेंट चार शॉर्टलिस्टेड वीडियो क्लिप्स में से चुना जाता है। यह प्रतियोगिता मार्च से दिसंबर तक चलती है। इन 10 माह में विजेता घोषित किया जाता है। उसे लारयूस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड 2019 से नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
शेन वॉर्न
शेन वॉर्न ने इस बच्चे के वीडियो को अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से शेयर करते हुए वोट अपील की है। इस दौरान उन्होंने लिखा है- 'यह मेरे लिए और एली के लिए एक खास मौका था। वह शानदार प्रतिभाशाली युवा है। इस छोटे से बच्चे को अपना वोट दीजिए। ऐसा ही खेलना जारी रखो दोस्त। इसे वोट देने के लिए आप लोगों का शुक्रिया।'

4 of 5
एली माइकल खान
बता दें कि एली माइकल खान की जून में शेन वॉर्न से मुलाकात हुई थी। तब इस युवा खिलाड़ी ने कहा था कि मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मैं वॉर्न से बात कर रहा हूं। मेरे लिए यह सम्मान की बात है। लोग मुझे छोटा शेन वॉर्न कहते हैं। मैं भविष्य में वॉर्न जैसा ही बनना चाहता हूं। मैं एक दिन हरी शर्ट पहन कर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेन वॉर्न
वॉर्न खुद पहली बार इस बच्चे का सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर दंग रह गए थे। उन्होंने कहा, 'मैंने वीडियो देखा। मैं अली के गेंदबाजी एक्शन से चकित रह गया। वह बहुत अच्छी तरह से गेंदबाजी करता है और अभी वह केवल सात साल का है। वह इस प्रतिभाशाली क्रिकेटर पर नजर रखेंगे।'

देखें वीडियोः

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें