टीम इंडिया को तेज विकेट के जाल में फंसाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ का विकेट काफी तेज करवाया था। क्यूरेटर की मानें तो पिच पर हल्की घास छोड़ी गई थी, जिसकी वजह गेंदबाजों का काफी उछाल मिल रही है। हालांकि इस उछाल का नुकसान खुद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को उठाना पड़ गया।