बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार है और वह टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देंगे। शाकिब ने कहा कि बांग्लादेश अभी लय में है, जिसके दम पर वह फाइनल में भी उम्दा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
2 of 5
शाकिब अल हसन
- फोटो : bet 365
बांग्लादेश ने शुक्रवार को सांस थाम देने वाले मुकाबले में श्रीलंका को एक गेंद शेष रहते दो विकेट से मात दी और फाइनल में जगह पक्की की। शाकिब ने कहा, 'टीम इंडिया अच्छी है, लेकिन लय हमारे पक्ष में हैं। इसलिए हमें उम्मीद है कि फाइनल में भी इस प्रदर्शन को जारी रखेंगे।'
विज्ञापन
3 of 5
bangladesh cricket team
श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बारे में बात करते हुए शाकिब ने कहा, 'आप टी20 मैच में इससे ज्यादा कुछ उम्मीद नहीं रख सकते। वहां सबकुछ हुआ। इमोशन, ड्रामा सब था। हम भाग्यशाली रहे कि जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।'
4 of 5
bangladesh cricket team
बता दें कि बांग्लादेश ने विवादों से भरे निदाहास टी20 ट्रॉफी के छठे मैच में श्रीलंका को दो विकेट से मात दी थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने एक गेंद शेष रहते 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
हालांकि, अंतिम ओवर में खिलाड़ियों के बीच विवाद देखने को भी मिला। मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस और बांग्लादेश के स्थानापन्न खिलाड़ी नुरुल हसन के बीच मारपीट होने से बची।