फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख अपने बेटे अबराम को क्रिकेट नहीं बल्कि इस खेल में मास्टर बनते देखना चाहते हैं

Tue, 10 Apr 2018 12:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
शाहरुख खान की सह-मालिकाना हक वाली आईपीएल फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने रविवार को अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए ईडन गार्डन्स पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को हराया। शाहरुख खान भी मैच के दौरान स्टेडियम में अपने सबसे छोटे बेटे अबराम और बेटी सुहाना के साथ केकेआर का उत्साह बढ़ाते दिखे।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान
शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना ने केकेआर का अच्छे से उत्साह बढ़ाया। टीम ने दिनेश कार्तिक के नेतृत्व में अपने पहले मैच में जीत का स्वाद चखा। आरसीबी पर चार विकेट से जीत दर्ज करने के बाद टीम ने स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए दर्शकों का अभिवादन स्वीकारा।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान
हालांकि, पत्रकारों से बातचीत करते हुए 'रोमांस किंग' शाहरुख खान ने अबराम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। शाहरुख ने कहा कि वह अपने सबसे छोटे बेटे अबराम को हॉकी खिलाड़ी बनते देखना चाहते हैं और उसे इंटरनेशनल स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते देखना चाहते हैं। शाहरुख ने बॉलीवुड फिल्म चक-दे में कबीर खान का किरदार निभाया था, जो देश की सबसे प्रेरनादायी फिल्मों में से एक है।

4 of 5
शाहरुख खान
शाहरुख ने 5 वर्षीय अबराम के बारे में कहा, 'उसने क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया है। फिलहाल वह थोड़ा बहुत फुटबॉल खेलता है। मैं उसे मैदान पर हॉकी खेलते देखना पसंद करूंगा। मैं भारत के लिए उसे हॉकी खेलते हुए देखना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिनेश कार्तिक - फोटो : ipl
बता दें कि केकेआर ने रविवार को अपने होमग्राउंड ईडन गार्डन्स पर आरसीबी को 4 विकेट से मात दी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें